महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी शिवसेना: सीएम शिंदे ने बुलाई अहम बैठक, बनाया गया ये प्लान

उमाकांत त्रिपाठी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. शिवसेना प्रमुख और सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार (18 जुलाई) को अपने सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस बीच शिवसेना नेता और पूर्व सांसद हेमंत गोडसे ने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत करने पर फोकस किया गया.

बैठक में हुआ ये फैसला
शिवसेना नेता हेमंत गोडसे ने कहा, “यह बैठक आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की प्री प्लानिंग के रूप में आयोजित की गई थी और वर्तमान में यहां संगठन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है. पार्टी में खाली पदों को भरने का काम करने वाले हैं.”

वर्षा निवास पर हुई बैठक
शिवसेना की ये बैठक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में वर्षा निवास पर हुई. जानकारी के मुताबिक इसमें शिवसेना के प्रमुख नेता, उपनेता, मंत्री, विधायक और प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई. इसके साथ ही महायुति के तौर पर लड़ते हुए कितनी सीटें मांगनी हैं, इस पर भी चर्चा हुई.

इस साल के अंत में होंगे चुनाव
बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐस में राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चुनाव के मद्देनजर महाविकास आघाड़ी और महायुति गठबंधन में शामिल पार्टियां बैठक कर अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है.

 

Related Posts

पूरे महाराष्ट्र का आशीर्वाद महायुति के साथ, मुंबई की रैली में जमकर गरजे पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में गुरुवार को 3…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *