दिल्ली

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ: अग्निपएथ योजना पर खुलकर बोले पीएम मोदी, विपक्ष और पाकिस्तान को भी घेरा

उमाकांत त्रिपाठी। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने लद्दाख में 1999 की जंग के नायकों को श्रद्धांजलि दी। वह कारगिल वॉर मेमोरियल भी गए। करीब 20 मिनट के संबोधन में PM ने पाकिस्तान, आतंकवाद, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अग्निपथ योजना और विपक्ष पर बात की।

PM ने कहा- पाकिस्तान प्रॉक्सी वॉर के जरिए चर्चा में बना रहना चाहता है। उन्होंने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा। अतीत में आतंकवाद को लेकर उनके हर प्रयास विफल रहे। मैं जहां खड़ा हूं, वहां से आतंक के आकाओं तक मेरी आवाज पहुंच रही होगी। उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

अग्निपथ योजना पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा- सेना का रिफॉर्म्स हमारी पहली प्राथमिकता है। अग्निपथ योजना इसका हिस्सा है। संसद में दशकों तक सेना को युवा बनाने पर चर्चा होती रहीं। कई कमेटियों में ये विषय उठा, लेकिन इस बदलाव की पहले इच्छा शक्ति नहीं दिखाई गई। कुछ लोगों की मानसिकता यही थी कि सेना मतलब नेताओं को सलाम करना, परेड करना। हमारे लिए सेना मतलब 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा, शांति की गारंटी। अग्निपथ योजना के जरिए इसे हमने साकार किया है। दुर्भाग्य से इतने संवेदनशील विषय को कुछ लोगों ने राजनीति का विषय बना दिया है।

देश ने तीसरी बार मौका दिया
देश की जनता का आशीर्वाद है कि मुझे तीसरी बार मौका दिया, जो हम ये दिन मना रहे हैं। अगर वही आ जाते तो ये दिन नहीं मनाते। कारगिल की जीत किसी सरकार, दल की जीत नहीं थी। ये देश की विजय थी, देश की विरासत है। ये देश के गर्व और स्वाभिमान का पर्व है। मैं 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से नमन करता हूं। सभी को कारगिल विजय के 25 साल पूरे होने की शुभकामनाएं देता हूं। ये वहीं लोग हैं जिन्होंने 500 करेाड़ दिखाकर वन रैंक वन पेंशन का सपना दिखाया। कहां 500 करोड़ और कहां सवा लाख करोड़, इतना झूठ .. ये वही लोग है जो आजादी के 70 साल बाद भी सेना की मांग के बाद भी हमारे शहीदों के लिए वॉर मेमोरियल नहीं बनाया। टालते गए। नक्शे बनाते गए। कमेटियां बनाते गए।

 

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

अपने घर की मालिक बनी 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर देश में एक बार फिर…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *