न्यूज़भारतहेडलाइंस

गृहमंत्री अमित शाह मानहानि केस: कोर्ट में बोले राहुल गांधी- मैं निर्दोष हूं, अचानक मोदी की दुकान पर भी पहुंचे

उमाकांत त्रिपाठी।गृहमंत्री अमित शाह की मानहानि केस में राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेश हुए। यहां उन्होंने बयान दर्ज कराए। जज से कहा- मैं निर्दोष हूं। मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई है। मैं सारे आरोपों से इनकार करता हूं। मेरी और मेरी पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए आरोप लगाए गए हैं।

12 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
लखनऊ लौटते समय राहुल ने सुल्तानपुर में अचानक मोची की दुकान पर अपना काफिला रुकवा लिया। गाड़ी से उतरकर मोची चेतराम की दुकान पर गए। राहुल ने उनसे पूछा कि जूते कैसे बनाते हैं। करीब 5 मिनट तक चेतराम से बातचीत के बाद राहुल वहां से निकल गए। इससे पहले, राहुल 16 मिनट तक कोर्ट रूम में रहे। 12 अगस्त को इस मामले में अगली सुनवाई होगी।

मोची की दुकान पर पहुंचे राहुल
राहुल पर आरोप है कि 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था- अमित शाह हत्या के आरोपी हैं। इस बयान के खिलाफ सुल्तानपुर में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 2018 में मानहानि का केस दर्ज कराया था। इसी मामले में सुनवाई हुई। लखनऊ आते वक्त राहुल गांधी का काफिला सुल्तानपुर से करीब 13 किमी दूर कूरेभार के विधायक नगर चौराहे पर पहुंचा। यहां मोची की दुकान देखते ही गाड़ी को रुकवाया। उतरकर सीधे चैत राम मोची के पास पहुंचे। राहुल करीब 5 मिनट तक चैत राम की गुमटी पर रुके। बातचीत की। सेल्फी ली। चैत राम मोची ने बताया- जिस जूते को हम सिल रहे थे, राहुल ने उसे छू कर देखा पूछा कैसे बनाते हैं। उन्होंने ये भी जाना कि घर का भरण पोषण कैसे चलता है।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *