मध्य प्रदेश

मोहन भैया ने प्रदेश की महिलाओं को दिया रक्षाबंधन गिफ्ट, लाड़ली बहनों के लिए किया ये ऐलान!

उमाकांत त्रिपाठी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले एमपी की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है… सीएम मोहन ने ऐलान किया है कि 40 लाख लाड़ली बहनों को अब 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा… मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी… इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम ने ये बड़ा ऐलान किया..

कैबिनेट में हुए ये बड़े ऐलान
बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने का निर्णय भी लिया गया। इसके तहत कार्यकर्ताओं का 2 लाख रुपए और सहायिकाओं का एक लाख का बीमा किया जाएगा। ये राशि 62 साल की उम्र होने से पहले निधन होने पर दी जाएगी। दुर्घटना में स्थायी दिव्यांग होने पर 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद नगरीय विकास और आ‌वास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 97 हजार 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। दोनों बीमा योजनाओं का प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी।

कर्मचारियों की मौत पर ये बड़ा फैसला
विजयवर्गीय ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि ईमानदार कर्मचारी, अधिकारी को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया गया है। छिंदवाड़ा के नरेश कुमार शर्मा की ड्यूटी के दौरान जान गंवा चुके हैं। बोलेरो का पीछा करने के बाद उसे रोकने के दौरान उन पर गाड़ी चढ़ा दी गई थी। सरकार ने परिजनों को 10 लाख रुपए दिए थे। अब तय किया गया है कि 90 लाख रुपए और दिए जाएंगे। यह राशि पत्नी और माता-पिता दोनों में बराबर बांटी जाएगी।

Related Posts

मैंने ही फरहान को I LOVE YOU कहा… मुस्लिम लड़के से शादी रचाने वाली मोनालिसा का पहला बयान आ गया

खबर इंडिया की। महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई लड़की मोनालिसा एक बार फिर…

CM मोहन के पिता को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा पूरा उज्जैन, भारी भीड़ के बीच हुआ अंतिम संस्कार!

उमाकांत त्रिपाठी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का दाह संस्कार…

1 of 30

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *