उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

उत्तरप्रदेश में गच्चा पॉलिटिक्स: CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- योगी ने दिल्ली को गच्चा दे दिया

खबर इंडिया की। उत्तरप्रदेश की राजनीति में इन दिनों वार-पलटवार का दौर जारी है। दरअसल हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा था। सीएम योगी ने कहा था कि, अखिलेश ने अपने चाचा (शिवपाल यादव) को ही गच्चा दे दिया। उन्होंने राज्य में हो रहे अपराधों को लेकर भी सपा को ही जिम्मेदार ठहराया था।

अखिलेश यादव ने किया पलटवार
सीएम योगी के इस बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा कि- हमें गच्चा नहीं मिला है, माता प्रसाद वरिष्ठ नेता हैं और हम समाजवादी पार्टी हैं। अभी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने आपको यानी बीजेपी को गच्चा दिया है। मैं अब भी कह रहा हूं 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी और आपके डिप्टी सीएम 2027 में आपको फिर धोखा देंगे।

डिंपल ने भी साधा निशाना
समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भी सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि- उत्तर प्रदेश सरकार को अपने काम में ज्यादा दिलचस्पी दिखानी चाहिए। उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र बाढ़ से जूझ रहा है। बिजली संकट है, गांवों में हफ्तों तक बिजली कटौती होती है। मुख्यमंत्री होने के नाते योगी आदित्यनाथ अपने काम पर ध्यान दें और युवाओं के लिए नौकरियां पैदा करें।

क्या बोले थे सीएम योगी
आपको बता दें कि मंगलवार को यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का स्वागत करते सीएम योगी ने सपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि- “मैं नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपके चयन के लिए आपको बधाई देता हूं। हालांकि ये बात अलग है कि अखिलेश ने अपने चाचा को ही गच्चा दे दिया। चाचा (शिवपाल यादव) बेचारे हमेशा ही ऐसे मार खाते हैं, उनकी नियति ही ऐसी है।

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 821

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *