राज्य

वायनाड में 283 पहुंचा मौत का आंकड़ा: लैंडस्लाइड के बाद आज खत्म हुआ रेस्क्यू, राहुल-प्रियंका पीड़ितों से मिले

खबर इंडिया की।केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 283 हो गई हैं। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 240 से ज्यादा लोग आज तीसरे दिन भी लापता हैं। मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) फिर से वायनाड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने फिर से कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा जताया है।

आर्मी के जनरल कमांडर मेजर वीटी मैथ्यू बोले
आर्मी के जनरल कमांडर ऑफिसर मेजर जनरल वीटी मैथ्यू ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। अब हम केवल शवों को खोजने का काम कर रहे हैं। अगर हमें घरों में कोई फंसा मिलेगा तो उसे निकालेंगे। बारिश के चलते काम में दिक्कत आ रही है। आर्मी के 5 टीमों और 3 डॉग्ज को यहां डिप्लॉय किया गया है। शाम को खतरे के चलते ऑपरेशन बंद कर देंगे।इस बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चूरलमाला पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की। लैंडस्लाइड से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां के बाद दोनों रिलीफ कैंप जाकर पीड़ितों से मिलेंगे। राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते थे। राहुल ने वायनाड सीट छोड़ दी थी। अब प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने वाली हैं।

 

लैंडस्लाइड सोमवार देर रात करीब 2 बजे और मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुई थीं। इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं थीं।
बुधवार देर रात तक 1592 लोगों का रेस्क्यू किया गया, 3 हजार लोगों को राहत शिविर में भेजा गया है।

गृहमंत्री शाह बोले
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में बताया- 23-24 जुलाई को ही केरल सरकार को अलर्ट किया गया था, सरकार समय रहते लोगों को हटाती तो इतना नुकसान नहीं होता।

केरल के CM विजयन बोले
इस पर केरल CM विजयन ने कहा- जब ऐसा कुछ होता है, तो आप दूसरों पर दोष मढ़कर जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। IMD ने त्रासदी से पहले एक बार भी रेड अलर्ट जारी नहीं किया। सीएम ने गुरुवार को कोझिकोड से वायनाड तक हवाई दौरा करके हालातों का जायजा लिया। इसके बाद वह वायनाड के कलपेट्टा में सिविल स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सर्वदलीय बैठक की। वह अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

केरल विधानसभा के स्पीकर एएन शमसीर भी पीड़ितों का हाल जानने मेप्पडी के हेल्थ सेंटर पहुंचे है। यहां 90 शव रखे हुए है।

वायनाड कलेक्टर बोले
वायनाड कलेक्टर डीआर मेगाश्री ने भारी बारिश और लैंडस्लाइड की आशंका के बीच कुरुम्बालाकोट्टा, लाकिती मणिकुन्नु माला, मुत्तिल कोलपारा कॉलोनी, कपिकालम, सुधांगिरी और पोशुथाना इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों को छोड़ने की बात कही है। इससे पहले बुधवार को लोगों से लैंडस्लाइड वाले इलाकों से दूरी बनाने की वॉर्निंग दी गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी बोले
तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी AIADMK ने बुधवार को वायनाड के पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए रिलीफ पैकेज देने की घोषणा की है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि 1 करोड़ रुपए के अलावा हम पड़ोसी राज्यों को रिलीफ मटेरियल भी भेजेंगे।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना ने बनाया ब्रिज
सेना मुंडक्कई को चूरलमाला से जोड़ने के लिए 85 फीट लंबा बैली ब्रिज बना रही है। यह बनकर आज तैयार हो जाएगा। ब्रिज बनाने के लिए दिल्ली और बेंगलुरु से सामान लाया गया है। यह ब्रिज 24 टन का वजन झेल सकता है। ब्रिज के बनने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आएगी, क्योंकि ब्रिज से भारी मशीने घटनास्थल तक पहुंच सकेगी।

पश्चिम बंगाल के गवर्नर वायनाड पहुंचे
पश्चिम बंगाल के गवर्नर भी बुधवार को वायनाड पहुंचे। उन्होंने वायनाड में पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विजयन से चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जानकारी ली। इसके अलावा गवर्नर रिलीफ कैंप्स, अस्पताल और मॉर्चुरी पहुंचे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *