न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

फिल्मों की बुराई करना शाहरुख खान की आदत है, इस बड़े डायरेक्टर ने किया किंग खान को लेकर बड़ा खुलासा

खबर इंडिया की।बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’नेबॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। हालांकि, शाहरुख खान को यह फिल्म बेहद बुरी लगी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने इस बात का खुलासा किया है ।
निखिल आडवाणी की फिल्म ‘वेदा’ हाल ही में रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। निखिल ने कहा कि शाहरुख खान को उन फिल्मों की बुराई करने की आदत है, जिसमें वो उस वक्त काम कर रहे होते हैं। हालांकि, यह मजाक में ही होता है।

निखिल आडवाणी बोले
शाहरुख खान और निखिल आडवाणी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल हो ना हो’ में एक साथ काम किया था। निखिल के डायरेक्शन में बनी यह पहली फिल्म है, जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। इससे पहले वो शाहरुख खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ में एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।
निखिल आडवाणी ने कहा- शाहरुख खान की आदत है कि जब वो मीटिंग में आते हैं तो अपनी ही फिल्म की बुराई करते हैं। उन्होंने ‘कल हो ना हो’ को बकवास फिल्म बताई थी। शाहरुख ने इस फिल्म की तुलना ‘देवदास’ से की थी और कहा था कि ‘देवदास’ बेहतरीन फिल्म है, जबकि ‘कल हो ना हो’ तो बकवास है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की तैयारी कर रहे हैं। इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं, निखिल आडवाणी की फिल्म ‘वेदा’ 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली है। इसमें जॉन अब्राहम, शरवरी, तमन्ना भाटिया, आशीष विद्यार्थी और अभिषेक बनर्जी की अहम भूमिकाएं हैं।

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 903

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *