मध्य प्रदेश

संसद के मानसून सत्र का दसवां दिन: कृषि मंत्री शिवराज बोले कांग्रेस को क्यों याद आते हैं शकुनी?

उमाकांत त्रिपाठी। आज यानी शुक्रवार को संसद के मानसून सत्र का दसवां दिन था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में शकुनि, चौसर, चक्रव्यूह की बात करते हुए विपक्षी दल कांग्रेस पर तंज कसा।

शिवराज ने कहा कि- कांग्रेस को याद आए तो भी शकुनि याद आए, शकुनि, चौसर, चक्रव्यूह इन सारे शब्दों का संबंध अधर्म से है… जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। शिवराज ने आगे कहा कि शकुनि छल, धोखे और कपट के प्रतीक थे। चौसर में थे तो धोखे से ही हराया गया था।

कृषि मंत्री ने महाभारत काल का उदाहरण देते हुए कहा कि- इस काल में तो हमें भगवान श्रीकृष्ण याद आते हैं। आपको बता दें कि शिवराज ने ये निशाना नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर साधा। दरअसल राहुल ने केंद्र सरकार के बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की थी। उन्होंने कहा था कि- महाभारत में अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है।

कांग्रेस के DNA में किसान विरोध- शिवराज
शिवराज सिंह ने कांग्रेसे परी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि- कांग्रेस के DNA में ही किसान विरोध है। कांग्रेस की प्राथमिकताएं शुरु से ही गलत रहीं है । जवाहरलाल नेहरू 17 साल देश के प्रधानमंत्री रहे। तब देश को अमेरिका से आया सड़ा हुआ लाल गेहूं खाने को मजबूर होना पड़ता था। इंदिरा गांधी के समय से किसानों से जबरन वसूली का काम होता था।

parliament day 10, live update, pm narendra modi, rahul gandhi, india, shivraj singh chouhan, shivraj singh chouhan speech
आपको बता दें कि 29 जुलाई को मानसून सत्र के छठवें दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर बोलते हुए केंद्र सरकार की अलोचना की थी। 2024 के बजट को चक्रव्यूह बताते हुए राहुल ने 46 मिनट का भाषण दिया था। इसमें उन्होंने 4 बार अडाणी-अंबानी का नाम लिया और दो बार मुंह पर उंगली रखते हुए विरोध जताया था। इस पूरे भाषण के दौरान स्पीकर ने राहुल गांधी को 4 बार टोका था।

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *