खेलकूद

पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने के बाद भी आखिर क्यों खुश नहीं हैं मनु भाकर, सच्चाई जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वालीं भारतीय शूटर मनु भाकर का एक बड़ा बयान सामने आया है। आपको बता दें कि मनु ने ओलंपिक में दो इवेंट में 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे। हालांकि महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में वो चौथे नंबर पर रहीं। ये उनका तीसरा और आखिरी इवेंट था।

मेडल से चूकने पर क्या बोलीं मनु
मनु भाकर ने इस मेगा ग्लोबल इवेंट में दो पदक जीते, अपने तीसरे इवेंट में चौथे स्थान पर रहने को लेकर उन्होंने कहा कि- मैं खेलों के अपने आखिरी इवेंट में किए प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हूं, मैं चौथे स्थान आने पर खुश नहीं हूं। मैं भले ही वह मार्की इवेंट में दो पदक जीतकर खुश हूं, लेकिन 25 मीटर पिस्टल इवेंट के रिजल्ट से खुश नहीं हूं।

खुशी है मुझे दो मेडल मिले
भाकर ने आगे कहा कि “हां, मुझे खुशी है कि मुझे दो पदक मिले। आपको बता दें कि की मनु ओलंपिक में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनने के करीब पहुंच गई थी। हंगरी की पूर्व विश्व रिकॉर्ड धारक वेरोनिका मेजर के खिलाफ शूट-ऑफ में उनका मुकाबला हुआ, जो वो न जीत सकीं। दक्षिण कोरिया की जीन यांग ने टॉप पॉजिशन हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। वहीं फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेवस्की दूसरे स्थान पर रहीं।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *