महाराष्ट्र

सीएम शिंदे ने की शरद पवार और राज ठाकरे से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात, महाराष्ट्र में ये बन रहे सियासी हालात

उमाकांत त्रिपाठी। शनिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शरद पवार और राज ठाकरे से मुलाकात की। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

राज ठाकरे से इन मुद्दों पर हुई चर्चा
राज ठाकरे ने आवास से संबंधित कई मु्द्दों पर मनसे प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम शिंदे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बॉम्बे डेवलपमेंट डायरेक्टोरेट (बीडीडी) चॉल का पुनर्विकास, पुलिस हाउसिंग कॉलोनी का पुनर्विकास और कुछ अन्य आवास परियोजनाएं को लेकर चर्चा की। बैठक में महाराष्ट्र सरकार के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। आपको बता दें कि इससे पहले राज ठाकरे महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

शरद ने भी की मुलाकात
आपको बता दें कि शरद पवार महा विकास अघाड़ी के एकलोते नेता हैं, जो महायुति के साथ, खासकर सीएम शिंदे से मेल मुलाकात करते हैं। हालांकिशिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे उनकी कड़ी आलोचना करते रहे हैं।उधर इस मुलाकात को लेकर राज ठाकरे ने राज्य प्रशासन की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा की “महाराष्ट्र सरकार के पास गड्ढों की मरम्मत के लिए धन की कमी है। वे ‘लाडली बहन’ और ‘लाडला भाई’ के लिए धन कैसे जुटाएंगे?” आपको बता दें की 2019 के विधानसभा चुनाव में मनसे ने केवल 1 सीट जीती थी। जबकी हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में मनसे ने बीदेपी का समर्थन किया था

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के भीतर आंतरिक संघर्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर लाडला भाई और बहन दोनों एक साथ खुश होते, तो पार्टी में विभाजन नहीं होता।” ठाकरे ने अपनी पार्टी के अंदर दलबदल की अटकलों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मैंने सुना है कि मेरी पार्टी के कुछ लोग भी किसी के साथ जुड़ना चाहते हैं। मैं उनके लिए लाल कालीन बिछाता हूं। वे तुरंत जा सकते हैं।” । सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत में होने हैं और मौजूदा राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2024 में समाप्त होगा। हालांकि, भारत के चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है।

Related Posts

हनुमान चालीसा के मुद्दे पर हंगामा, सांसद नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसेना का विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और इसके बाद अमरावती…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *