खेलकूद

विनेश फोगाट के लिए पानीपत के पहलवान का बड़ा ऐलान, कहा- 11 लाख और 2 एकड़ जमीन दूंगा, खुद की अकेडमी खोलें

खबर इंडिया की।हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट को पानीपत के अजय पहलवान ग्रुप से जुड़े युवकों ने 11 लाख कैश और 2 एकड़ जमीन देने का ऐलान किया है। युवाओं ने समालखा कस्बे के आट्‌टा गांव में विनेश की कुश्ती एकेडमी खोलने का प्रस्ताव रखा है।
युवकों का कहना है कि विनेश इस एकेडमी में बच्चों को शोषणमुक्त अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बना सकती है।हालांकि- विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक में फाइनल मैच से पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा मिलने पर डिसक्वालीफाई कर दी गई थीं। इसके खिलाफ विनेश ने खेल कोर्ट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिटरेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में याचिका लगाकर सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की है। आज विनेश की याचिका पर फैसला आ सकता है।

 

अजय बोले- सरकार ने सुशील को जमीन दी, हम विनेश को देंगे
समालखा की पंचवटी कॉलोनी के रहने वाले अजय ने बताया कि वह मूल रूप से देहरा गांव का रहने वाला है। जब से उन्होंने विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने की खबर सुनी है, तब से वे बहुत दुखी हैं। उन्होंने जंतर-मंतर पर भी विनेश का साथ दिया था।
पेरिस ओलिंपिक में भगवान को बेशक मेडल मंजूर नहीं है, लेकिन देश विनेश के साथ है। विनेश का दिल टूट रहा है। पूरे देश को विनेश के मान-सम्मान करके इस दुख की घड़ी में उसका साथ देना चाहिए। विनेश को परेशान देखकर हमारे मन में आई कि हम किस तरह उसका साथ दे सकते हैं।इसलिए हम सभी युवा एक हुए और विनेश के नाम 11 लाख रुपए कैश इकट्‌ठा किया। साथ एकेडमी के लिए 2 एकड़ जमीन देने का भी ऐलान किया। सरकार ने सुशील पहलवान के नाम जमीन दी थी। इसी तर्ज पर हमने जमीन देने का प्रस्ताव रखा है।

 

परिवार से सलाह कर दे रहे है जमीन -कुनाल
विनेश को 2 एकड़ जमीन देने वाले कुनाल ने बताया कि मुझे हाल ही में बेटी पैदा हुई है। मैं चाहता हूं कि वो भी खेल में आगे जाए, लेकिन विनेश के सारे मुद्दे देखते हुए मन बहुत डरा हुआ है। विनेश के साथ पहले जंतर-मंतर पर शोषण हुआ। वह हालातों से लड़ती हुई पेरिस ओलिंपिक तक पहुंची। यहां भी उसके साथ शोषण हुआ।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *