न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

सलमान खान का बड़ा खुलासा, फिर साथ काम करेंगे सलीम-जावेद, दोनों की एक्टिंग को लेकर कही ये बात

खबर इंडिया की।बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्क्रिप्ट राइटर्स सलीम खान और जावेद अख्तर पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ।
मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हुए एक इवेंट में इसे रिलीज किया गया। इस मौके पर खुद सलीम-जावेद और उनके बच्चे सलमान खान, फरहान अख्तर व जोया अख्तर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।

फिर साथ काम करेंगी सलीम-जावेद की जोड़ी
इवेंट में जावेद अख्तर ने अनाउंस किया कि वो चार दशकों बाद एक बार फिर से सलीम खान के साथ काम करने वाले हैं। उन्होंने कहा- ‘हम फिर से एक स्क्रिप्ट लिखने जा रहे हैं। मैंने इस बारे में सलीम जी से बात की है, एक पिक्चर हम और लिख दें। उस जमाने में भी हमारी प्राइस ज्यादा थी, इस जमाने में तो बहुत ही ज्यादा होगी। वो देख लीजिएगा।

इंवेट में सलीम-जावेद को लेकर बोले सलमान
इवेंट में सलमान ने कहा- ‘जब से होश संभाला तब से सिर्फ सलीम-जावेद को ही जाना। ये दोनों आजतक के सबसे महंगे राइटर्स हैं और आज भी हैं। ये तो अच्छा हुआ कि इन दोनों ने एक्टिंग नहीं की, वर्ना सोचिए खुद के लिए जब ये लिखते तो क्या होता।’
इवेंट में सलमान ने यह भी खुलासा किया कि एक्टर मनोज कुमार ने फिल्म ‘क्रांति’ के लिए सलीम-जावेद को क्रेडिट नहीं दिया था।

सलमान ने बताए दोनों के फेवरेट डायलॉग- मेरे पास मां है
इवेंट में मौजूद सभी लोगों ने सलीम-जावेद के लिखे हुए अपने फेवरेट डायलॉग्स बोले। इस मौके पर सलमान ने बताया कि उनका फेवरेट डायलॉग है- ‘मेरे पास मां है, वो भी दो..’ इवेंट में जावेद साहब ने सलमान और अरबाज के बचपन के बारे में भी कई मजेदार खुलासे किए।

जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने भी कई किस्से शेयर किए।
इवेंट में जावेद की वाइफ शबाना आजमी भी शामिल हुईं। साथ मौजूद हैं फरहान की पत्नी शिबानी दांडेकर।
इवेंट के बाद सलमान भांजी आयत के साथ मस्ती करते नजर आए।
इस मौके पर सलीम और जावेद दोनों का ही पूरा परिवार मौजूद रहा।

ट्रेलर में बोले सलमान- पहली बार नर्वस हूं
वहीं रिलीज हुए सीरीज के ट्रेलर में सलीम-जावेद की दिल छू लेने वाली और इंस्पायरिंग कहानी दिखाई गई है। 2 मिनट 40 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान के डायलॉग से होती है जिसमें वो कहते हैं कि मैंने आज तक इंटरव्यू किए हैं पर पहली बार नर्वस हूं। ट्रेलर में सलीम-जावेद ने भी खुद से जुड़े कई किस्से शेयर करते नजर आ रहे हैं।ट्रेलर में सलीम खान कहते हैं कि इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद मुझे हॉलीवुड से कॉल आना चाहिए कि हमारे यहां स्टार्स की कमी है।

अमिताभ से लेकर ऋतिक तक ने शेयर किए किस्से
इसके अलावा अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शत्रुघ्न सिन्हा और ऋतिक रोशन समेत कई और सेलेब्स भी नजर आए। ट्रेलर में सलीम-जावेद के कई रेयर ओल्ड फुटेज भी शामिल हैं, जो उनकी पर्सनल लाइफ, दोस्ती और साथ में की गई 24 फिल्मों में उनकी क्रिएटिविटी को दिखाता है।

डेब्यूटेंट नम्रता राव ने किया डायरेक्ट
‘एंग्री यंग मैन’ को सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने मिलकर प्रोड्यूस किया गया है। इसके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स में सलमा खान, सलमान खान, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं इस सीरीज का डायरेक्शन नम्रता राव ने किया है, जो इससे बतौर डायरेक्टर डेब्यू करेंगी। 3 एपिसोड की यह सीरीज 20 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *