राज्य

झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन बीजेपी में जाएंगे या नई पार्टी बनाएंगे, खुद कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।झारखंड के पूर्व सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री चंपाई सोरेन अब नई पार्टी बनाएंगे। दिल्ली से सरायकेला लौटने के 12 घंटे के बाद बुधवार, को अपने आवास पर उन्होंने इसकी घोषणा की।
चंपाई ने कहा कि- हम राजनीति से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। हमने जो अध्याय शुरू किया है, उसका चैप्टर बदलता रहेगा। नए संगठन को मजबूत करेंगे। रास्ते में कोई दोस्त मिला तो दोस्ती करेंगे।

एक हफ्ते में सब क्लियर हो जाएगा-चंपाई
चुनाव को देखते हुए नई पार्टी बनाने के लिए अब समय कम रह गया है, इस पर चंपाई बोले कि – इससे आपको क्या परेशानी है। जब 3-4 दिन में 30-40 हजार कार्यकर्ता आ गए तो नई पार्टी बनाने में हमको क्या परेशानी है। 7 दिन में सब साफ हो जाएगा।
रिपोर्टर के ये पूछने पर कि झारखंड सरकार में बने रहेंगे, इस पर चंपाई तल्खी दिखाते हुए बोले, ‘हमने बोल दिया ना कि नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। नया अध्याय शुरू करेंगे तो एक जगह रहेंगे कि (दो) जगह रहेंगे। जनसमर्थन ने ही हमारा हौसला बुलंद किया है। इसी से लगा कि अब आगे बढ़ो। मंत्री पद से इस्तीफा कब देंगे, इस पर चंपाई ने कहा कि उसका समय बताएंगे।’

चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया पोस्ट
इसके साथ ही चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट भी किया है। लिखा है- धन्यवाद झारखंड ! इस प्यार, सहयोग एवं समर्थन के लिए।पिछले साढ़े चार दशकों से आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा हूं, और आपका आशीर्वाद, जीवन के इस नये अध्याय में मुझे सही फैसला लेने का हौसला दे रहा है। फिलहाल जनता से मिल रहा हूं। संन्यास लेना अब विकल्प नहीं है। सभी लोगों की राय के आधार पर शीघ्र ही उचित फैसला लिया जाएगा।

16 अगस्त से शुरू हुई थी BJP में जाने की अहम बातें-
16 अगस्त को चंपाई सोरेने के साथ JMM के विधायक समीर मोहंती, दशरथ गगराई, नीरल पूर्ती, चमरा लिंडा, रामदास सोरेन, संजीव सरदार और मंगल कालिंदी के BJP में शामिल होने की चर्चाएं होने लगीं। उनसे जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे अफवाह बता कर खारिज कर दिया।

18 अगस्त को चंपाई सोरेन की अचानक कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से दिल्ली जाने की सूचना सामने आती है। वे 1 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते हैं। यहां उनकी बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की चर्चा शुरू हो गई। जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या आप बीजेपी में शामिल होने वाले हैं, तब चंपाई ने साफ कर दिया कि ‘’मैं जहां हूं, वहीं रहूंगा’।

इसके थोड़ी देर बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा और कहा कि ‘JMM में उन्हें कुर्सी से उतार कर अपमानित किया गया है। अब उनके पास तीन ही विकल्प बचते हैं संन्यास लूं, नया संगठन बनाऊं या किसी के साथ चल दूं…

20 अगस्त को सीएम हाउस, रांची में अचानक हलचल बढ़ती है। जिन विधायकों को चंपाई सोरेन के साथ बताया जा रहा था, वे अचानक एक-एक कर सीएम हाउस पहुंचे। यहां लगभग 3 घंटे तक इनकी सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई। इसके बाद विधायकों ने कहा कि ‘हम सीएम हेमंत सोरेन के साथ थे, हैं और मजबूती से रहेंगे। झामुमो छोड़कर कहीं नहीं जा रहे।’

चंपाई सोरेन भी दिल्ली से कोलकाता के रास्ते सरायकेला पहुंच गए। बीजेपी में जाने के सवाल पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘उनका पार्टी को नुकसान पहुंचाने का कोई मकसद नहीं है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *