महाराष्ट्र

जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन: पीएम मोदी ने स्व सहायता समूहों को दिया 5 पांच हजार करोड़ का लोन, बांटे सर्टिफिकेट

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने स्व-सहायता समूहों को 5 हजार करोड़ रुपए का लोन जारी किया। साथ ही 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट भी दिया।पीएम ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि- पिछले 70 साल में महिलाओं के शशक्तिकरण के लिए जितना काम विपक्ष के लोगों ने नहीं किया, उतना हमने 10 साल के कार्यकाल में कर दिखाया। यह सिलसिला अभी और तेजी से आगे बढ़ेगा।

पीएम ने देशभर में हो रही रेप की घटनाओं पर चिंता जताई। कोलकाता में महिला डॉक्टर, बदलापुर में दो बच्चियों के यौन शोषण समेत देशभर में हो रही घटनाओं का बिना नाम लिए उन्होंने कहा- आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ा और गुस्से को समझ रहा है।

मैं देश के हर राजनीतिक दल और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य है। दोषी कोई भी हो उसे बचना नहीं चाहिए। सरकारें आती जाती रहेंगी। नारी के सम्मान और गरिमा और उनके जीवन की रक्षा का दायित्व हमारा है।महाराष्ट्र के बाद, मोदी राजस्थान जाएंगे। वे जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। यहां हाईकोर्ट संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।

 

आइए जानते है पीएम मोदी की लखपति दीदी सम्मेलन की अहम बातें-

महाराष्ट्र को आने वाले कई सालों तक महायुति सरकार की जरूरत
महाराष्ट्र को आने वाले कई साल तक महायुति की स्थिर सरकार की जरूरत है। जाे उद्योगों को, युवाओं की पढ़ाई और नौकरी को बढ़ावा दे सके। मुझे भरोसा है यहां की माताएं बहनें मेरा साथ देंगी। एक बार फिर महायुति सरकार के कामों को सरकार की मदद का आश्वासन देता हूं।

 

भारतीय न्याय संहिता में महिलाओं और बच्चों के लिए बने विशेष कानून
मैं बेटियों को बताना चाहता हूं कि पहले शिकायत आती थी FIR नहीं होती। ऐसी अड़चनों को हमने भारतीय न्याय संहिता में दूर कर दिया है। महिला और बच्चों के लिए अलग चैप्टर रखा है। अगर पीड़ित थाने नहीं जाना चाहती तो जीरो FIR कर सकती है। इस पर सबसे पहले एक्शन के निर्देश दिए गए हैं।
नाबालिगों से यौन अपराध के लिए फांसी और उम्रकैद नए कानूनों में रखी गई है। भारतीय न्याय संहिता में शादी के नाम पर धोखे और छल को भी साफ साफ परिभाषित किया गया है। केंद्र सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने लिए तैयार है।

 

नारी के खिलाफ हुआ हर अपराध अक्षम्य है, दोषी को सजा मिलनी चाहिए
आज तीनों सेनाओं में महिला अफसर तैनात हो रही हैं। गांव में कृषि और डेयरी सेक्टर में बेटियां बिजनेस मैनेज कर रही हैं। राजनीति में भी उनकी भागीदारी बढ़े इसके लिए हमने नारीशक्ति वंदन अधिनियम बनाया है। मैंने लाल किले से भी बार बार इस विषय को उठाया है। आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ा और गुस्से को समझ रहा है।मैं देश के हर राजनीतिक दल और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य अपराध है। दोषी कोई भी हो उसे बचना नहीं चाहिए, उसे मदद करने वाला बचना नहीं चाहिए। अस्पताल पुलिस जिस भी स्तर पर लापरवाही हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

बेटियों के लिए समाज में नई सोच का निर्माण होगा
अब हम बहनों को लोन पायलट बना रहे हैं। हम उन्हें लाखों रुपए का ड्रोन दे रहे हैं ताकि वे इससे खेती में किसानों की मदद कर पाएं। पशु सखियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं ताकि वे पशुपालकों की मदद कर पाएं। इतना ही नहीं आधुनिक खेती के लिए भी नारियों को कृषि सखियां बना रहे हैं। ऐसी लाखों कृषि सखियां बनाने में आगे बढ़ रहे हैं। इससे उनका आत्म विश्वास बढ़ेगा। उनके लिए समाज में नई सोच का निर्माण होगा।

 

मेरी सरकार ने महिलाओं के लिए जितना काम किया, उतना आजादी के बाद से नहीं हुआ था
दस साल में दस करोड़ बहनें इस अभियान से जुड़ चुकी है। हमने इनको बैंकों से जोड़ा है। हमने उन्हें बैंकों से आसान और सस्ता ऋण दिया है। मैं आपको आंकड़ा देता हूं आप चौंक जाएंगे कि मेरा देश ऐसे भी चलता था। साल 2014 तक 25 हजार करोड़ रुपए से भी कम बैंक लोन सखी मंडलों को मिला था।

मोदी सरकार 3 करोड़ घर बहनों के नाम पर ही रजिस्टर कराएगी
पहले महिलाओं को छोटा-मोटा लोन नहीं मिल पाता था। फिर आपके इस भाई ने संकल्प लिया कि आपकी इस मुश्किल को कम करके रहूंगा। फिर मोदी सरकार ने एक के बाद एक महिला हित में निर्णय लिए। मैं चुनौती देता हूं पिछली सरकारों के 7 दशक एक तराजू में एक तरफ रख लीजिए। और दूसरी तरफ मोदी सरकार के दस साल रख दीजिए। हमने इतना काम बहन बेटियों के लिए किया जितना किसी सरकार ने नहीं किया है।

 

एक लखपति दीदी से पूरा परिवार संभल रहा है -पीएम मोदी
यहां मौजूद हर बहन बेटी अच्छी तरह जानती है कि जब वो कमाने लगती है तो कैसे उसका अधिकार बढ़ जाता है। उसका सम्मान बढ़ जाता है। जब किसी बहन की कमाई बढ़ती है तो परिवार के पास खर्च करने के पैसे बढ़ जाते हैं। एक बहन का लखपति बनना पूरे परिवार के लिए अच्छा होता है।
यहां आने से पहले मैं कुछ लखपति दीदियों से मिला। उन्होंने कुछ महीनों में ही कमाल करके दिखाया।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *