अन्य राज्य

PoK के लोग हमारे साथ शामिल हो जाएं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, अफजल गुरु पर कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (8 सितंबर) को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) के निवासियों को भारत में शामिल होना चाहिए, हम उन्हें अपना मानते हैं।

राजनाथ ने ये बात जम्मू-कश्मीर के रामबन में कही। यहां वे बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह ठाकुर के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। वे बनिहाल भी जाएंगे। यहां बीजेपी उम्मीदवार मोहम्मद सलीम भट के लिए वोट मांगने जाएंगे।

अफजल गुरु को माला पहनानी थी?
गृह मंत्री ने कहा- पाकिस्तान ​PoK के निवासियों को विदेशी मानता है, लेकिन भारत उन्हें अपना मानता है। जब तक भाजपा है, तब तक जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं हो सकती। अगस्त 2019 में जब आर्टिकल 370 हटा तब से जम्मू-कश्मीर में सिक्योरिटी को लेकर बड़े बदलाव हुए। यहां का युवा अब पिस्तौल-रिवॉल्वर के बजाय लैपटॉप और कंप्यूटर रखते हैं। बीते 5 साल में हमने 40 हजार जॉब जनरेट किए। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को आतंकियों के लिए सहानुभूति है। मैंने सुना कि उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अफजल गुरु को फांसी नहीं दी जानी चाहिए थी। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या अफजल गुरु को माला पहनाई जानी चाहिए थी?

उम अब्दुल्ला ने उठाए थे सवाल
बीजेपी से राकेश सिंह ठाकुर, NC से अर्जुन सिंह रामबन विधानसभा श्रेत्र से भाजपा से राकेश सिंह ठाकुर मैदान में हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने अर्जुन सिंह राजू को टिकट दिया है। NC के बागी कार्यकर्ता सूरज सिंह परिहार भी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के नीलम कुमार लंगेह ने जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला। उमर अब्दुल्ला ने कहा था- अफजल गुरु को फांसी देना गलत जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने 6 सितंबर को कहा था कि 2001 के संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी देने से कोई भी उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर सरकार का अफजल गुरु की फांसी से कोई लेना-देना नहीं था। अगर होता तो राज्य सरकार की अनुमति से गुरु को फांसी देनी पड़ती, जिसके लिए राज्य सरकार कभी परमिशन नहीं देती।

 

 

Related Posts

1 of 7

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *