महाराष्ट्र

पुणे को जोड़ेगा समृद्धि हाईवे, कैबिनेट बैठक में शिंदे सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इतने करोड़ होंगे खर्च!

उमाकांत त्रिपाठी। महाराष्ट्र सरकार ने पुणे (Pune) के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. शिंदे सरकार ने कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया है कि समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Highway) को पुणे से जोड़ा जाएगा. इस योजना के तहत पुणे और शिरूर के बीच 53 किलोमीटर लंबा छह स्तरीय फ्लाईओवर प्रस्तावित किया गया है जो अहमदनगर और छत्रपति संभाजीनगर के माध्यम से समृद्धि राजमार्ग से जुड़ेगा.

खबर के मुताबिक यह नया फ्लाईओवर केसनंद गांव से शुरू होकर शिरूर तक जाएगा और इसके निर्माण पर 7515 करोड़ रुपये की लागत आएगी. हालांकि, इस फ्लाईओवर को अहमदनगर (Ahmednagar) होते हुए समृद्धि राजमार्ग तक जोड़ने के लिए अतिरिक्त 2050 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिससे कुल लागत 9565 करोड़ रुपये हो जाएगी. इस हाईवे की कुल लंबाई 250 किलोमीटर होगी.

कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला
कैबिनेट की बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया. इस संशोधित मार्ग के तहत पुणे से छत्रपति संभाजीनगर तक का राष्ट्रीय राजमार्ग, जिसे पहले ‘एनएचएआई’ द्वारा बनाया जाना था अब ‘एमएसआईडीसी’ के तहत निर्मित किया जाएगा. अप्रैल में हुए समझौते के अनुसार यह प्रोजेक्ट ‘एमएसआईडीसी’ को सौंपा गया था और अब इस पर कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा.

विकास को मिलेगी नई गति
यह परियोजना न केवल पुणे और छत्रपति संभाजीनगर के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई ऊंचाइयां देगी. पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा, “मार्च 2024 में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुसार, पीडब्ल्यूडी और महाराष्ट्र सरकार दो साल के भीतर परियोजना को शुरू करने के लिए सभी आवश्यक उपाय शुरू करेंगे. ऐसा न करने पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) सार्वजनिक हित में पूरी परियोजना को अपने हाथ में लेने पर विचार कर सकता है.”

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

जब पीएम मोदी ने की RSS की जमकर तारीफ, कहा- संघ की वजह से मैं मराठी सीख पाया, पढ़ें पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *