राज्य

झारखंड दौरे पर पीएम मोदी, रांची में दिखाई 6 वंदेभारत को हरी झंडी दिखाई, जमशेदपुर में करेंगे चुनावी शंखनाद

उमाकांत त्रिपाठी। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने रांची एयरपोर्ट से 6 वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी ने ऑनलाइन 7 बड़ी रेल योजना की शुरुआत भी की। वहीं जमशेदपुर में 2 करोड़ पक्के मकान भी दिए गए।
इस दौरान पीएम ने रांची से ऑनलाइन ही कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम ने झारखंड के लोगों को कर्मा पर्व की बधाई दी। पीएम ने कहा कि आज देश की प्राथमिकता गरीब, आदिवासी, पिछड़े समाज का विकास करना है। झारखंड के विकास के लिए केंद्र ने बजट बढ़ाया है। आज कई नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हुई। झारखंड में रेल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।

पीएम मोदी जमशेदपूर के लिए हुए रवाना
पीएम मोदी ने पहले जमशेदपुर नहीं जाने को लेकर झारखंड के लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि- मैं रांची तो पहुंच गया लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। मैं जनसभा में लोगों से माफी मांगने वाला हूं।
पीएम मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पहले वो हेलिकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एय़रपोर्ट जाने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के कारण उड़ान भरने में परेशानी आ रही है।जमशेदपुर के गोपाल मैदान में वो जनसभा में शामिल होंगे। हालांकि, PM मोदी का जमशेदपुर का रोड शो भी कैंसिल हो गया है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने इसकी जानकारी दी। झारखंड भाजपा ने कहा कि रोड शो कैंसिल है, लेकिन महारैली अपने तय समय पर ही होगी।

 

जमशेदपुर जाने को लेकर 2 घंटे रहा कंफ्यूजन
पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े 9 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एय़रपोर्ट सुबह 10:15 बजे पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें रांची में ही रुकना पड़ा। इस दौरान पीएम मोदी के जमशेदपुर जाने को लेकर संशय वाली स्थिति बनी रही। रांची एयरपोर्ट से ही योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन करने के बाद करीब 11:40 बजे प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए। वहां वो परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे।

पीएम की सुरक्षा में पांच हजार जवान हुए तैनात
पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में आतंकवाद निरोधी दस्ते की टीम के अलावा 5000 से अधिक पुलिस अफसरों और जवानों की तैनाती की गई है।
कार्यक्रम को लेकर 115 इंस्पेक्टर, 650 सब इंस्पेक्टर और एएसआई, 2550 पुरुष जवान, 250 महिला जवान, 250 सशस्त्र बल, यातायात व्यवस्था के लिए 100 अतिरिक्त जवान, बीडीडीएस की दो टीम, आतंकवाद निरोधी दस्ता की तीन टीम, टीयर गैस की दो टीम और दो कंपनी रैप की तैनाती की गई है।

नवंबर या दिसंबर में हो सकते है चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव नवंबर या दिसंबर, 2024 में हो सकता है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होने वाला है। पिछला चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था। पिछले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी ने गठबंधन में लड़ा था और जीत हासिल की थी। जेएमएम ने सबसे ज्यादा 30 सीट जीती थी तो कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि तत्कालीन सत्तारूढ़ बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Related Posts

1 of 245

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *