महाराष्ट्र

महाराष्ट्र को केंद्र सरकार का तोहफा: PM मोदी ने दी 7,600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 10 मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार यानी आज महाराष्ट्र को कई परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कुल 7000 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके अलावा 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी किया। इस दौरान पीएम ने शिरडी एयरपोर्ट पर नए एकीकृत टर्मिनल की की आधरशिला भी रखी।

ये सभी 10 मेडिकल कॉलेज, सरकारी है, जिनका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया है। पीएम मोदी ने 645 करोड़ की लागत से बनने वाले शिरडी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की आधारशिला भी रखी। इससे शिरडी आने वाले धार्मिक पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं और सुख-सुविधाएं मिलेंगी। प्रस्तावित टर्मिनल के निर्माण की थीम साईं बाबा के आध्यात्मिक नीम के पेड़ पर आधारित है।

युवाओं को दी सौगात
प्रधानमंत्री राज्य के लोगों के लिए किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप मुंबई, नासिक, जालना, अमरावती, गढ़चिरौली, बुलढाणा, वाशिम, भंडारा, हिंगोली और अंबरनाथ (ठाणे) में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के संचालन का शुभारंभ किया। ये कॉलेज स्नातक और स्नातकोत्तर सीटों को बढ़ाने के साथ-साथ, लोगों को विशेष स्वास्थ्य सेवा भी प्रदान करेंगे।

विकास गाथा लिखेगा नया महाराष्ट्र
प्रधानमंत्री ने भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) मुंबई का भी उद्घाटन किया। इसका मकसद अत्याधुनिक तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ उद्योग के लिए लायक कार्यबल तैयार करना है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत स्थापित, यह टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट और भारत सरकार के बीच एक सहयोग है। संस्थान मेक्ट्रोनिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा एनालिटिक्स, औद्योगिक स्वचालन और रोबोटिक्स जैसे अत्यधिक विशिष्ट क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) का उद्घाटन करेंगे। वीएसके छात्रों, शिक्षकों और प्रशासकों को स्मार्ट उपस्थिति, स्वाध्याय जैसे लाइव चैटबॉट के माध्यम से महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक डेटा तक पहुंच प्रदान करेगा।

Related Posts

पीएम मोदी का नागपुर दौरा: आरएसएस हेडक्वार्टर में सभा को किया संबोधित, संघ की तारीफ में क्या बोले.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *