महाराष्ट्र

अब यादों में देश के रतन: राजकीय सम्मान के साथ हुआ रतन टाटा का अंतिम संस्कार, आखिरी बार देखने उमड़ी भारी भीड़

उमाकांत त्रिपाठी। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का गुरुवार 10 अक्टूबर को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इससे पहले पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां से उनकी अंतिम यात्रा वर्ली के श्मशान घाट पहुंची।

अंतिम संस्कार के पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में एडमिट थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला समेत राजनीति, खेल और बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियों ने टाटा को श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘एक युग का अंत हो गया।’ गुरुवार सुबह रतन टाटा के पार्थिव शरीर को कोलाबा स्थित घर से नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स ले जाया गया। इस मौके पर राजकीय बैंड ने उन्हें सम्मान दिया। रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने कई लोग पहुंचे। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

देश के रतन के निधन पर क्या बोले दिग्गज?

राष्ट्रपति मुर्मू: भारत ने एक ऐसे आइकॉन को खो दिया है, जिन्होंने कॉर्पोरेट ग्रोथ, राष्ट्र निर्माण और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा ने टाटा ग्रुप की विरासत को आगे बढ़ाया है।

PM नरेंद्र मोदी: टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक टाटा ग्रुप को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। उनका योगदान बोर्ड रूम से कहीं आगे तक गया।

राहुल गांधी: रतन टाटा दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे। उन्होंने बिजनेस और परोपकार दोनों पर कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा कम्युनिटी के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

मुकेश अंबानी: ये भारत के लिए बहुत दुखद दिन है। रतन टाटा का जाना ना सिर्फ टाटा ग्रुप, बल्कि हर भारतीय के लिए बड़ा नुकसान है। व्यक्तिगत तौर पर रतन टाटा का जाना मुझे बहुत दुख से भर गया है, क्योंकि मैंने अपना दोस्त खो दिया है।

गौतम अडाणी: भारत ने एक महान और दूरदर्शी व्यक्ति खो दिया है। टाटा ने मॉडर्न इंडिया के पाथ को रीडिफाइन किया। टाटा सिर्फ एक बिजनेस लीडर नहीं थे, उन्होंने करुणा के साथ भारत की भावना को मूर्त रूप दिया।

आनंद महिंद्रा: मैं रतन टाटा की अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। रतन टाटा को भुलाया नहीं जा सकेगा, क्योंकि महापुरुष कभी नहीं मरते।

सुंदर पिचाई: रतन टाटा से पिछली मुलाकात के दौरान उनका विजन सुनना मेरे लिए प्रेरणादायक था। वे एक्स्ट्राऑर्डिनरी बिजनेस लीगेसी छोड़ गए हैं। उन्होंने भारत में मॉडर्न बिजनेस लीडरशिप को मार्गदर्शन देने और डेवलप करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Related Posts

Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को दिया समर्थन

उमाकांत त्रिपाठी। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

आज तय होगा महाराष्ट्र का सीएम, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे नाम का ऐलान, ड्राइविंग सीट पर फडणवीस

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए करीब एक सप्ताह…

हनुमान चालीसा के मुद्दे पर हंगामा, सांसद नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसेना का विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और इसके बाद अमरावती…

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *