पीएम मोदी का लाओस दौरा: हम हमेशा एकता को सपोर्ट करते हैं, जंग का असर ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ रहा, जानें पीएम के भाषण की बड़ी बातें

पीएम मोदी का लाओस दौरा:  हम हमेशा एकता को सपोर्ट करते हैं, जंग का असर ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ रहा, जानें पीएम के भाषण की बड़ी बातें

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को लाओस की राजधानी वियनतियाने में ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। यहां बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि-भारत हमेशा से ही आसियान देशों के बीच एकता को सपोर्ट करता रहा है। आसियान भारत के इंडो-पैसिफिक विजन और क्वाड को-ऑपरेशन के केंद्र में है।पीएम मोदी ने कहा कि-दुनिया भर में जारी अलग-अलग जंग का सबसे बुरा असर ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ रहा है। ऐसे में दुनिया में शांति बहाल करना बेहद जरूरी है। मैं बुद्ध की धरती से आता हूं। हमने हमेशा यही कहा है कि यह जंग का युग नहीं है।

पीएम मोदी ने अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की
’21वीं सदी भारत और आसियान देशों की सदी’ ईस्ट एशिया समिट शुरू होने से पहले PM मोदी ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। उन्होंने मिल्टन तूफान में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को लाओस की राजधानी वियनतियाने में इंडिया-आसियान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान मोदी ने इंडिया-आसियान समिट को संबोधित भी किया था। समिट में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि-मेरा मानना ​​है कि 21वीं सदी इंडिया और ASEAN देशों की सदी है। आज जब दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव की स्थिति है, भारत और ASEAN की मित्रता, संवाद और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।इसके अलावा उन्होंने बताया कि-मैंने भारत की एक्ट-ईस्ट नीति की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और ASEAN देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है।”
साथ ही मोदी ने लाओस में भारत और ब्रुनेई के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की। PM मोदी लाओस में 10वीं बार इंडिया-आसियान समिट में शामिल हुए। इससे पहले लाओस पहुंचने पर बौद्ध भिक्षुओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वियनतियाने में लाओस की रामायण भी देखी।

 

पीए मोदी ने की बैठक में चर्चा
जापान और न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय बातचीत की PM मोदी ने वियनतियाने में आज शाम जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के साथ द्विपक्षीय बातचीत की है। बैठक के बाद PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जापानी PM इशिबा से मिलकर उन्हें खुशी हुई। दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।इसके बाद PM मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। मोदी ने क्रिस्टोफर लक्सन को भारत आने का न्यौता भी दिया मीटिंग के दौरान दोनों के बीच व्यापार, निवेश, डिफेंस, डेयरी, स्पेस और टूरिज्म जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई।बैठक के बाद न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर ने कहा कि- वो भारत के फैन हैं, ये ऐसा देश है जिससे उन्हें बहुत प्यार है।इन बैठकों के बाद मोदी लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफानडोन के निमंत्रण पर गाला डिनर में शामिल हुए। डिनर के दौरान उन्होंने कई नेताओं से औपचारिक मुलाकात की।