महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी: किसानों की कर्जमाफी, महिलाओं को हर महीने 21 हजार और नौकरियों पर किया ये वादा

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया. अपने संकल्प पत्र में बीजेपी ने किसानों का कर्ज माफ करने, महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देने, 25 लाख नौकरियों और किसानों के लिए भावांतर योजना जैसे वादे किए हैं.

BJP ने किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया
बीजेपी ने किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है. साथ ही किसानों के लिए भावांतर योजना लागू करने की भी घोषणा की गई है. महाराष्ट्र में 25 लाख नई नौकरियों का भी वादा किया गया है. राज्य में स्किल सेंटर्स खोलने का भी ऐलान किया गया है. बीजेपी ने वृद्धा पेंशन 2100 रुपये प्रतिमाह करने का वादा किया है.

2027 में तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र होगा भारत-शाह
अपने संबोधन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संकल्प पत्र आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है. उन्होंने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा, ‘मैं उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं क्या वह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से वीर सावरकर के लिए दो अच्छे शब्द बोलने को कह सकते हैं.शाह ने कहा, कि-कोई नहीं मानता था कि धारा 370 समाप्त हो जाएगी. लेकिन आज धारा 370 को समाप्त करने का काम एनडीए सरकार ने किया है. हमने समृद्ध भारत का वादा किया था. 10 साल के अंदर ही हमने देश के अर्थतंत्र को पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया. हमारा वादा है कि 2027 में हम भारत को तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाएंगे.

 

कांग्रेस के अध्यक्ष को कहना पड़ता है-शाह
अमित शाह ने कहा, ‘हमने 7 करोड़ गरीबों को घर, बिजली, गैस, शौचालय, पीने का पानी, मुफ्त अनाज और मुफ्त इलाज दिया है. दूसरी ओर अघाड़ी है, कांग्रेस के अध्यक्ष को कहना पड़ता है कि कांग्रेस जो भी वादा करे थोड़ा सोच-समझकर करे क्योंकि वादा पूरा नहीं करते हो और मुझे जवाब देना पड़ता है. हमारे सामने हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक का उदाहरण है.’

20 नवंबर को होगा चुनाव
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली. शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

26/11 की बरसी आज: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, योगी आदित्यनाथ ने भी कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई आतंकवादी हमले में जान…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *