महाराष्ट्र

रावेर में गृहमंत्री अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- क्या मुस्लिम आरक्षण के पक्ष में है महाराष्ट्र? कांग्रेस पर साधा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रविवार को महाराष्ट्र रावेर में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा,कि-10 नवंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज के दिन को न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरा देश ‘शिव प्रताप दिन’ के रूप में मनाता है। 1659 में छत्रपति शिवाजी महाराज ने अफजल खान का वध करके भगवा फहराया था। मैं आज आपसे अपील करने आया हूं कि- महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों पर चलने वाली भाजपा और महायुति की सरकार बनाइए। यह बाबा साहेब का अपमान है। कांग्रेस ने मुस्लिम आरक्षण पर हामी भरी। कांग्रेस ने उलेमाओं के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। उलेमाओं की आरक्षण की शर्त कांग्रेस को मंजूर है। क्या महाराष्ट्र के लोग मुस्लिम आरक्षण के पक्ष में हैं? हमारा संविधान धर्म के आधार पर नहीं है।

शाह बोले-हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की संस्कृति की रक्षा के लिए बना है
अमित शाह ने कहा कि- हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की संस्कृति की रक्षा के लिए बना है, हमारा गठबंधन शिवाजी महाराज के सिद्धांतों पर चलती हुई पार्टियों का गठबंधन है और हमारा गठबंधन महाराष्ट्र को समृद्ध बनाने का गठबंधन है। उलेमाओं के एक संगठन ने कांग्रेस से महाराष्ट्र में मुसलमानों के लिए 10 फीसदी आरक्षण की मांग की। 50% आरक्षण पहले ही आवंटित किया जा चुका है और अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने के लिए उन्हें एससी, एसटी और पिछड़े वर्ग का आरक्षण छीनना होगा। शाह ने कहा कि- अघाड़ी सत्ता के नशे में अंधी हो गई है। हालांकि, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। जब हमारी युति सरकार ने औरंगाबाद का नाम महाराज संभाजी के नाम पर रखा तब अघाड़ी वालों ने विरोध किया।

राम मंदिर बनाया, तब इन्होंने विरोध किया, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया, तीन तलाक हटाने का इन्होंने विरोध किया। अब मोदी जी वक्फ कानून में संशोधन लेकर आए हैं, इसका भी ये विरोध कर रहे हैं।

शाह ने कहा कि- अभी-अभी कर्नाटक में गांव के गांव वक्फ की संपत्ति घोषित कर दिए गए। कई मंदिर, किसानों की भूमि, गांव वालों के घर वक्फ की संपत्ति हो गई। अघाड़ी सरकार बनते ही महाराष्ट्र में भी ऐसा ही होने वाला है, लेकिन आप चिंता न करो, मोदी जी ने वक्फ कानून में संशोधन करने का तय किया है।

अघाड़ी वालों ने ‘लाडली योजना’ का विरोध किया है, इनकी सरकार आएगी तो आपको मिलने वाला पैसा बंद हो जाएगा। लेकिन आप चिंता न करो, महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने वाली है और महायुति की सरकार बनते ही आपको मिलने वाले 1,500 रुपये बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दिए जाएंगे।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *