न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

देश के 51वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस संजीव खन्ना: शपथग्रहण में शामिल हुए पीएम मोदी, ग्रुप फोटो सेशन भी हुआ

उमाकांत त्रिपाठी।राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को यानी आज संजीव खन्‍ना को देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। आज वह सुप्रीम कोर्ट में डीवाई चंद्रचूड़ की जगह लेंगे। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद एक ग्रुप फोटो सेशन हुआ, जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम  मोदी के साथ कानून मंत्री अर्जुनराम मेधवाल भी मौजूद रहे। सभी ने 51वें मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने पर न्यायमूर्ति संजीव खन्‍ना को बधाई दी।नए चीफ जस्टिस संजीव खन्‍ना की समयअवधि केवल 6 महीने का होगा। लेकिन इस कार्यकाल में उनसे न्यायपालिका में सुधार और जरुरी फैसलों की उम्मीदें हैं। हलांकि उनके पहले अनुभवों और निर्णयों को देखते हुए कह सकते है कि वो न्यायपालिका में मजबूत दृष्टिकोण और संवेदनशीलता के साथ काम करेंगे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संजीव खन्ना को बधाई दी है।

 

पीएम मोदी ने संजीव खन्ना ने दी बधाई
राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में संजीव खन्ना ने पद की शपथ ली। इस दौरान समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। उनके शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने उनको मुख्य न्यायाधीश बनने की बधाई दी। जस्टिस संजीव खन्ना ने राष्ट्रपति भवन में भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। बता दें कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित व गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने उनको पद की शपथ दिलाई। इससे पहले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ रिटायर हुए थे।

CJI के रूप में अगले 6 महीने तक देंगे सेवाएं
वो देश के 51वें CJI के रूप में अगले 6 महीने तक सेवाएं देंगे। जो संविधान के प्रति सच्‍ची निष्‍ठा रखते हुए अमीर, गरीब सभी वर्ग के लोगों को बराबर रखते हुए उन्‍हें न्‍याय देंगे। नए CJI संजीव खन्‍ना का कार्यसमय अवधि 13 मई 2025 तक रहेगा, इसके बाद वो रिटायर हो जाएंगे।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *