राज्य

घुसपैठिए, राहुल गांधी और कांग्रेस के वादों पर खुलकर बोले गृहमंत्री अमित शाह, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के मधुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अपने भाषण में उन्होंने एकबार फिर इन दलों पर घुसपैठ को बढ़ावा देने और उनको बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि- एकबार भाजपा की सरकार बना दीजिए इन घुसपैठियों को चुन-चुनकर ढूंढ निकालेंगे। साथ ही शाह ने कहा कि जब तक विधानसभा में भाजपा का एक भी विधायक और संसद में भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक मुसलमानों को आरक्षण नहीं मिल सकता। ये हमारा वादा है।

राहुल गांधी वादे करने के बाद विदेश भाग जाते है-शाह

शाह ने कहा कि- कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी वादे करने के बाद विदेश भाग जाते हैं, जबकि केवल भाजपा ही है जो अपनी गारंटी पूरी करती है। उन्होंने कहा, ‘हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वालों को कहा, वादा ऐसा करो जिसे पूरा कर सको। क्यों कहना पड़ा, क्योंकि उन्होंने कर्नाटक में वादा किया, तेलंगाना में वादे किए पूरे नहीं हुए, हिमाचल में वादे किए, पूरे नहीं हुए। ये राहुल बाबा वादे करते चले जाते हैं, खटाखट-फटाफट… खटाखट-फटाफट… फिर वापस नहीं आते, विदेश चले जाते हैं। लेकिन आप जानते हैं मोदी जी का वादा पत्थर पर खींची लकीर है।’

शाह ने कहा,कि-झारखंड का ये चुनाव, सिर्फ विधायक चुनने या एक पार्टी की सरकार बदलकर दूसरी पार्टी की सरकार लाने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव हेमंत सोरेन को बदलकर भाजपा का मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव झारखंड के युवाओं, माता-बहनों, आदिवासियों व पिछड़ों का भविष्य सुधारने का चुनाव है। झारखंड में भ्रष्टाचार को समाप्त करने, घुसपैठियों को रोकने, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को खत्म करने, आदिवासियों पर हो रहे अन्याय, माताओं-बहनों पर हो रहे अत्याचार को रोकने और युवाओं को झारखंड में ही रोजगार और नौकरी मिले इसके लिए परिवर्तन चाहिए।

 

कांग्रेस पार्टी घुसपैठियों को अपना वोटबैंक मानती हैं-शाह
शाह ने कहा कि-मैं यहां आया हूं तो सबसे पहले मैं घुसपैठ की बात करूंगा। ये जो घुसपैठिये हैं ये हमारी आदिवासी बहनों के साथ तीसरी-चौथी शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं। यहां पर अपराध को बढ़ाते हैं और आपका रोजगार भी ये ही छीन रहे हैं। घुसपैठ सिर्फ आदिवासियों की समस्या नहीं है, बल्कि यह यहां के हर युवा की समस्या है। हेमंत सोरेन और कांग्रेस पार्टी इन घुसपैठियों को रोकने की बजाए उन्हें अपना वोटबैंक मानते हैं। एक बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बना दो, एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाल फेकेंगे।

शाह ने झारखंड की जनता से किया वादा
शाह ने पूछा, जब घुसपैठिये गांव में आते हैं, तो आपका पटवारी क्या करता है, आपका थानेदार क्या करता है। इनको राशन कार्ड कौन बनाकर देता है, आदिवासी बच्चियों की जमीन कौन इनके नाम पर करता है और इनको मतदाता कौन बनाता है? हेमंत जी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। घुसपैठियों से कहना चाहता हूं 23 तारीख तक खैर मना लो, उसके बाद इंसान तो क्या परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, चुन-चुन कर इनको बाहर निकालेंगे।भाजपा नेता ने कहा,कि-झारखंड, देश का सबसे समृद्ध राज्य है। यहां इतना कोयला और खनिज है कि अकेला झारखंड पूरे देश को खनिज और ऊर्जा दे सकता, लेकिन दुर्भाग्य तो देखिए, झारखंड समृद्ध है और झारखंडी गरीब हैं। मैं आपसे वादा करता हूं, इतने कारखाने झारखंड में लगेंगे कि यहां के युवाओं को नौकरी के लिए अपने परिवार को छोड़कर दूसरे राज्य में पलायन नहीं करना पड़ेगा।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *