महाराष्ट्र

कौन होगा महाराष्ट्र का अगला सीएम: थोड़ी ही देर में खत्म होगा सस्पेंस, एकनाथ शिंदे करने वाले हैं बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा? क्या एकनाथ शिंदे कुर्सी पर बने रहेंगे या फिर गद्दी छोड़ देंगे. इस बात का खुलासा आज हो सकता है. क्योंकि एकनाथ शिंदे थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि- महाराष्ट्र के सीएम पद को लेकर शिंदे कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. प्रेस कांफ्रेंस के लिए ठाणे में शिवसेना नेताओं के जुटने का क्रम शुरू हो गया है.

दरअसल, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही नए मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान जारी है. चाहे एकनाथ शिंदे हों, देवेंद्र फडणवीस हों या फिर अजित पवार… तीनों के ही समर्थक अपने नेता को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं. इसकी बानगी नतीजे वाले दिन भी देखने को मिली थी, जब तीनों नेताओं के समर्थकों ने खुलकर अपने लीडर को सीएम बनाने की मांग शुरू कर दी थी.

सीएम पद को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं: म्हस्के
सीएम पद को लेकर कुछ देर पहले ही एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता नरेश म्हस्के का बयान आया. उन्होंने कहा कि- सीएम पद को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है. सरकार दो दिनों में नहीं बनती है. प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा. महायुति के नेता फैसला कर लेंगे. हालांकि, हमने सीएम पद की मांग की है. जैसे बिहार में छोटी पार्टी को सीएम पद दिया गया है, वैसे ही हमने भी सीएम पद मांगा हैं.

सभी हमारे नेता, सबका सम्मान है: केसरकर
शिवसेना के एक और नेता दीपक केसरकर ने इस मुद्दे पर बयान दिया है. दीपक केसरकर ने कहा,’सभी हमारे नेता हैं. हम सभी का सम्मान करते हैं. ये महायुति गुट है. हम विधानसभा चुनाव महायुति के फॉर्मूले से जीते हैं. चेहरा पीएम मोदी का है. मोदी के नाम पर मेंडेट आया है. वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने कहा,कि-तीनों पक्ष मिलकर सरकार बनाएंगे.

जानें-क्या रहे चुनावी नतीजे
राज्य में 20 नवंबर को हुए चुनाव में बीजेपी ने 132 सीटें, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं हैं. परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए गए थे.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

26/11 की बरसी आज: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, योगी आदित्यनाथ ने भी कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई आतंकवादी हमले में जान…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *