महाराष्ट्र

गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे शिंदे गुट के सांसद, एकनाथ शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बयान तेज हुई सियासी हलचल

उमाकांत त्रिपाठी।एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद आज संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे। पार्टी के सांसद नरेश म्हास्के संयुक्त संसदीय समिति की बैठक को छोड़कर इस अहम मुलाकात के लिए संसद से पहुंचे। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी अटकलों के बीच यह बैठक होने जा रही है। इससे पहले शिंदे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने एलान कर दिया था कि भाजपा नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन पार्टी की ओर से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई। शिवसेना नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व में ही लड़ा और जीता गया। उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

जानें-एकनाथ शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस बीच, बुधवार दोपहर को ठाणे में महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा,कि-मैं विधानसभा चुनावों में इस शानदार जीत के लिए एक बार फिर महाराष्ट्र के लोगों और मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। बड़ी संख्या में लोगों ने हमारा साथ दिया है। हमने एमवीए के समय रुके हुए कामों को पूरा किया है। मैंने कभी भी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझा है। मैं खुद को आम आदमी के तौर पर देखता हूं। मैंने बड़े पैमाने पर प्रचार किया। अगले दिन प्रचार कार्य शुरू करने से पहले 2-3 घंटे सोता था।

जानिए-ऐसे रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम
पिछले हफ्ते आए चुनावी नतीजों में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में महायुति गठबंधन को 230 सीट और एमवीए को केवल 46 सीट मिलीं। भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिलीं। इसके अलावा चार सीटें अन्य के खाते में गईं। शिवसेना (यूबीटी) 20 सीट जीतकर विपक्षी खेमे में सबसे बड़ी पार्टी बनी। कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं, जबकि राकांपा (शरदचंद्र पवार) 10 सीट के साथ सबसे पीछे रही।

 

Related Posts

एक ही लड़की ने नौ बार मनाई सुहागरात, हर बार नया दूल्हा, ऐसा केस पहले कभी नहीं हुआ

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर…

मुख्यमंत्री पद को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, एकनाथ शिंदे और CM चेहरे पर कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के लिए बीजेपी का…

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *