महाराष्ट्र

कल दिल्ली में खत्म होगा महाराष्ट्र का सस्पेंस: गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचेंगे राज्य के नेता, शिंदे-फडणवीस और अजित की होगी बैठक

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र चुनाव में महायुति (बीजेपी, शिवसेना ‘एकनाथ शिंदे’ और एनसीपी ‘अजित पवार’) ने प्रचंड जीत दर्ज की है. जितनी बड़ी ये जीत है, उससे कहीं ज्यादा सीएम पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है. गठबंधन के प्रमुख नेताओं की गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक होगी. सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि इस बैठक के लिए शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रमुख अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस कल दिल्ली पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री पद पर कल फैसला होने की संभावना है.

जानिए-क्या बैठक में होगा कोई बड़ा फैसला?
अमित शाह के साथ कल होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या फॉर्मूला होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है. कल की बैठक में यह तय होने की संभावना है कि क्या भारतीय जनता पार्टी पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री पद बरकरार रखेगी या गठबंधन में अन्य दो दलों के साथ मुख्यमंत्री पद साझा करेगी.

मैंने लोगों की भलाई के लिए काम किया: शिंदे
इस बैठक से पहले बुधवार को शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने कहा कि-मैंने सीएम के रूप में लोकप्रिय होने के लिए नहीं, बल्कि राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम किया. सीएम बनने के 6 महीने के भीतर राज्य को नंबर तीन से नंबर एक पर ले जाने का काम किया. सीएम के मेरे कार्यकाल के दौरान मेरा सहयोग करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह को धन्यवाद देता हूं.

मेरे लिए सीएम का मतलब कॉमन मैन-एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा,कि-मैं कार्यकर्ता हूं. मेरे लिए सीएम का मतलब मुख्यमंत्री नहीं बल्कि कॉमन मैन है. मैंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया. उन्हें अगले मुख्यमंत्री पर फैसला लेने को कहा. मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि मैं उनके फैसले का पालन करूंगा. शिवसेना राज्य के अगले सीएम के नाम पर बीजेपी के फैसले का पूरा समर्थन करेगी. हमारी तरफ से कोई अड़चन नहीं है.

Related Posts

एक ही लड़की ने नौ बार मनाई सुहागरात, हर बार नया दूल्हा, ऐसा केस पहले कभी नहीं हुआ

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर…

मुख्यमंत्री पद को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, एकनाथ शिंदे और CM चेहरे पर कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के लिए बीजेपी का…

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *