राज्य

ओडिशा में है देश का दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन, गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित, जानें क्या है खास?

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ओडिशा के गंजम जिले में पट्टापुर पुलिस स्टेशन को ‘दूसरा सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन’ का पुरस्कार दिया. प्रभारी निरीक्षक सब्यसाची मल्ला ने यहां अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन में शाह से ‘प्रशंसा प्रमाण पत्र’ के साथ पुरस्कार प्राप्त किया.इस अवसर पर मौजूद ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने कहा कि- यह राज्य पुलिस के लिए बहुत गर्व और सम्मान का क्षण है. जनवरी में तेलंगाना के राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन को देश का ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन’ चुना गया था. देश भर के पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग गृह मंत्रालय द्वारा की जाने वाली एक वार्षिक प्रक्रिया है.

अधिकारियों ने कहा कि- यह अपराध दर, जांच, मामलों का निपटान, बंद करना, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं की डिलीवरी सहित विभिन्न मापदंडों पर आधारित है.जानकारी के मुताबिक यहां दो सदस्यीय टीम ने थाने की बारीकी से मुआयना करते हुए आमजनों तक पहुंचकर थाने की पुलिस के व्यवहार, थाने की व्यवस्था, पब्लिक के साथ संबंध समेत कई जानकारी हासिल की थी. तीन दिवसीय डीजीपी सम्मेलन ओडिसा के भुवनेश्वर में कंवेंशन सेंटर लोक सेवा भवन में आज 29 नवंबर को शुरू हो चुका है. इसमें देश के उत्कृष्ट तीन थानों को ट्राफी समेत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

 

 

Related Posts

ब्रेकअप के बाद शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने लिया ऐसा बदला! आप भी सुनकर हंसी नहीं रोक पाओगे

खबर इंडिया की।दिल टूटने और रिश्ते के खत्म होने के बाद लोग अलग-अलग तरीके से अपनी…

1 of 284

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *