महाराष्ट्र

मान गए एकनाथ शिंदे: गृहमंत्री शाह के मुंबई उतरते ही माने पूर्व CM, देवेंद्र फडणवीस भी हो गए खुश!

उमाकांत त्रिपाठी।एकनाथ शिंदे 12 द‍िन से नाराज थे. फडणवीस ने कई बार उन्‍हें मनाने की कोश‍िश की, उन्‍हें फोन क‍िया, उनके घर तक गए लेकिन वे नहीं माने. हर‍ बार बीजेपी आलाकमान से बात करने को कहते रहे. दावा छोड़ने के ल‍िए तैयार नहीं थे. लेकिन जैसे ही गृहमंत्री अमित शाह द‍िल्‍ली से मुंबई के ल‍िए रवाना हुए सारा सीन पलट गया. जो एकनाथ शिंदे शपथग्रहण से दूरी बनाने की बात कर रहे थे, उन्‍होंने शपथ लेने पर हामी भर दी. इतना ही नहीं, डिप्‍टी सीएम के शपथ लेने की चिट्ठी भी राजभवन भेज दी गई. आख‍िर इसके पीछे राज क्‍या है.

 शिंदे बोले-बीजेपी आलाकमान से ही करेंगे बात
सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे इस कदर नाराज थे क‍ि उन्‍होंने फडणवीस को साफ-साफ कह द‍िया था क‍ि बीजेपी आलाकमान से ही बात करेंगे. सूत्रों ने बताया कि- एकनाथ शिंदे चाहते थे क‍ि शपथ ग्रहण समारोह से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित से उनकी बात हो जाए. उन्‍हें एक भरोसा मिल जाए. देवेंद्र फडणवीस ने भी शिंदे से कहा था कि- वे उनकी मांगें आलाकमान तक पहुंचा देंगे. लेकिन जैसे हीशाह शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के ल‍िए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे, उससे ठीक आधे घंटे पहले शिंदे मान गए.

चिट्ठी पहुंची राजभवन
एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के नेता उदय सामंत को चिट्ठी लेकर देवेंद्र फडणवीस के पास भेजा और वहां से राजभवन को यह चिट्ठी भेज दी गई. इसमें साफ ल‍िखा था क‍ि एकनाथ शिंदे डिप्‍टी सीएम पद की शपथ लेंगे. उदय सामंत ने कहा, हमने भी उन पर बहुत दबाव बनाया. पार्टी नेताओं ने कहा क‍ि अगर वे शपथ नहीं लेंगे तो श‍िवसेना का कोई भी नेता मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा.

जानिए-क्‍यों अड़े थे शिंदे
एकनाथ शिंदे ने गृह, शहरी विकास, राजस्व आदि महत्वपूर्ण मंत्रालयों की मांग की थी. लेकिन प्रदेश बीजेपी नेतृत्व से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी. चूंक‍ि दिल्ली में पोर्टफोल‍ियो को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, इसल‍िए बड़ा सवाल था क‍ि उन्‍हें मनाए कौन. आख‍िरी फैसला फडणवीस को ही करना था, लेकिन दोनों के बीच लंबी बातचीत में भी बात नहीं बनी. लेकिन शिंदे को जब लगा क‍ि इससे गलत संदेश जा रहा है, तो उन्‍होंने शपथग्रहण में शामिल होना ही बेहतर समझा.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

आज तय होगा महाराष्ट्र का सीएम, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे नाम का ऐलान, ड्राइविंग सीट पर फडणवीस

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए करीब एक सप्ताह…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *