राज्य

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: नक्सल लीडर हिड़मा के गांव जाएंगे गृहमंत्री, बस्तर में जवानों के साथ करेंगे डिनर

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर से छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस बार उनका दौरा बस्तर में होगा, जहां वे नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा के इलाके में भी जाएंगे। खास बात यह है कि- अमित शाह पहले गृहमंत्री होंगे, जो बस्तर में रात्रि विश्राम करेंगे। AD 15 दिसंबर को बस्तर पहुंचेंगे अमित शाह 15 दिसंबर को बस्तर में होंगे, जहां वे बस्तर ओलंपिक के फाइनल में शामिल होंगे। इसके अलावा, वे उन जवानों के साथ डिनर करेंगे जिन्होंने नक्सलियों को मार गिराया है और शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने यह जानकारी दी है।

इस कार्यक्रम में शाह रहेंगे मौजूद
PM मोदी 7 दिसंबर को बीएपीएस कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव को करेंगे संबोधित, अमित शाह कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद 16 दिसंबर को शहीद परिवारों से मुलाकात अमित शाह 16 दिसंबर को दो शहीद परिवारों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वे रायपुर में एक बैठक में भी भाग लेंगे। AD हिड़मा के इलाके में जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा के इलाके में भी जाएंगे। यह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। गृहमंत्री शाह पहले गृहमंत्री होंगे, जो इस नक्सली प्रभावित क्षेत्र में जाएंगे।

इस बैठक में वनमंत्री केदार कश्यप और खेलमंत्री टंकराम वर्मा थे मौजूद
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि- गृहमंत्री हिड़मा के गांव से आगे भी जाएंगे, जहां सुरक्षाबलों ने कैंप स्थापित किया है। गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर,जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम ” पूर्व उग्रवादियों को भी किया गया आमंत्रित विजय शर्मा ने बताया कि- इस कार्यक्रम में असम के पूर्व उग्रवादी, जो अब विधायक बन चुके हैं, उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, जो उग्रवादियों ने मुख्यधारा में शामिल होकर सामाजिक काम शुरू किया है, उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। AD बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को बस्तर पहुंचकर 2024 के बस्तर ओलंपिक के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में वनमंत्री केदार कश्यप और खेलमंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *