राज्य

छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता को पीएम मोदी का गिफ्ट, अब आम भी कर सकेंगे हवाई सफर, CM साय ने पीएम मोदी को कहा- थैंक्यू!

उमाकांत त्रिपाठी।रायपुर से अंबिकापुर फ्लाइट को शुरू करने के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाई. नई फ्लाइट को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है. आज रायपुर से अंबिकापुर हवाई यात्रा प्रारंभ हुई है. डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. आज छत्तीसगढ़ में विकास की एक नई कड़ी जुड़ी है. इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की तरफ से प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहूंगा.

पीएम  मोदी का था सपना- मां महामाया एयरपोर्ट
सीएम साय ने याद दिलाया मां महामाया एयरपोर्ट का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल किया था, आज सपना पूरा हुआ है. निश्चित रूप से पीएम ने कहा था कि- हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करेगा. वह सपना भी पूरा हो रहा है. साथ ही सीएम ने छत्तीसगढ़ और सरगुजा संभाग की जनता को शुभकामनाएं दी और कहा हवाई यात्रा शुरू होने से टूरिज्म और आर्थिक सेक्टर में उद्योग के क्षेत्र में भी काफी विकास होगा. बाहर से टूरिस्ट और इन्वेस्टर आएंगे. बता दें आज पहले यात्रा में सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज पहले यात्री बने.

Related Posts

1 of 296

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *