ऑटो-मोबाइल

पीएम मोदी कर सकते हैं भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 का उद्घाटन, जानिए इस ऑटो इवेंट के बारे में सबकुछ

उमाकांत त्रिपाठी।भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) का आगाज 17 जनवरी 2025 से होने जा रहा है। एचटी ऑटो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐतिहासिक इवेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा किया जा सकता है। हालांकि, आयोजकों को अभी प्रधानमंत्री कार्यालय से अंतिम पुष्टि का इंतजार है। अगर 17 जनवरी को प्रधानमंत्री उपलब्ध नहीं होते हैं, तो वे 18 जनवरी को ‘कंपोनेंट शो’ का उद्घाटन करेंगे। आइए इस ऑटो एक्सपो की कुछ खास बातों पर एक नजर डालते हैं।

जानिए-भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025: क्या है खास?
यह इवेंट 17 से 22 जनवरी 2025 तक चलेगा। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नवंबर में हुए कर्टन रेजर इवेंट में इसे दुनिया का नंबर एक मोबिलिटी प्रदर्शनी बताया। उन्होंने कहा कि यह इवेंट भारत के विजन और मोबिलिटी वैल्यू चेन को एक मंच पर लाने का प्रतीक है।

जानिए-एक्सपो के दौरान आयोजित 9 प्रमुख शो

1-ऑटो एक्सपो मोटर शो (ICE, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन)

3-बैटरी शो (बैटरी टेक्नोलॉजी और स्टोरेज सॉल्यूशंस)

5-साइकिल शो (नए मॉडल और इनोवेशन)

7-मोबिलिटी टेक पवेलियन (कनेक्टेड और ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी)

8-अर्बन मोबिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर शो

9-कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो

जानें-एक्सपो का आयोजन कहां होगा?

भारत मोबिलिटी एक्सपो दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा। इसमें भारत मंडपम, नई दिल्ली में ऑटो एक्सपो मोटर शो, टायर शो, साइकिल शो, स्टील पवेलियन और मोबिलिटी टेक पवेलियन शो होगा। वहीं, यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में ऑटो कंपोनेंट्स शो होगा। इसके अलावा इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और अर्बन मोबिलिटी शो आयोजित होगा।

जानें-तारीख क्या है?

17-22 जनवरी: मोटर शो, टायर शो, साइकिल शो, स्टील पवेलियन और मोबिलिटी टेक पवेलियन।

18-21 जनवरी: ऑटो कंपोनेंट्स शो।

19-22 जनवरी: कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और अर्बन मोबिलिटी शो।

यह इवेंट न केवल ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए बल्कि भारत की प्रगति और आत्मनिर्भरता को दिखाने के लिए भी एक बड़ा मंच होगा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

22 सितंबर को लॉन्च होगा वनप्लस का सबसे सस्ता फोन, जानें फीचर्स, कीमत और बैटरी लाइफ

खबर इंडिया की।स्मार्टफोन मार्केट में OnePlus एक नया बजट फोन लॉन्च करने की तैयारी…

1 of 5

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *