Uncategorized

गृहमंत्री अमित शाह ने किया सीएम भजनलला को फोन, जयपुर में हुए अग्निकांड के बात की बातचीत, जानें क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।सीएनजी लदे वाहन में लगी आग से कई गाड़ियां जल गई. अभी तक हादसे में तेईस से अधिक वाहनों के जलने की खबर है. साथ ही मरने वालों की आधिकारिक संख्या अभी आठ बताई जा रही है. इसमें से पांच बॉडीज को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है. बताया जा रहा है कि- कुछ लाशें इतनी बुरी तरह जली हैं कि उन्हें उठाने में ही काफी दिक्कत हो रही है. इस बीच हादसे के बाद कई नेताओं ने घटना पर दुख जताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

शाह बोले-जयपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है
अमित शाह को जैसे ही सुबह हादसे की जानकारी हुई, उन्होने तुरंत सीएम भजनलाल शर्मा को कॉल लगाकर पूरे मामले की अपडेट ली. सोशल मीडिया साइट एक्स पर किये गए ट्वीट में अमित शाह ने लिखा कि-राजस्थान के जयपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है. इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इस संबंध में मुख्यमंत्री जी से बात हुई. स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत उपचार प्रदान करने का काम कर रहा है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

 

सचिन पायलट ने भी जताई संवेदना
हादसे के बाद सचिन पायलट ने भी भांकरोटा अग्निकांड मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- “जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप एवं केमिकल टैंकर में आग लगने से हुए हृदयविदारक हादसे में कई लोगों की मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

 

पूर्व सीएम ने लिखा ऐसा पोस्ट
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भांकरोटा अग्निकांड पर सोशल मीडिया के जरिये दुःख जताया. उन्होंने लिखा कि- जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप एवं केमिकल टैंकर में आग लगने की घटना बेहद चिंतजानक है. इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर आ रही है. मैं ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.

Related Posts

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

ये शादी है अनोखी: 6 सगे भाइयों ने 6 सगी बहनों से किया निकाह, जानें कहां से सामने आया ये अजीबोगरीब विवाह?

उमाकांत त्रिपाठी।पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हुई एक शादी के इन दिनों सोशल मीडिया…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *