बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी के चाणक्य अमित शाह बिछाएंगे बिसात, इस तारीख को पटना जाएंगे गृहमंत्री

उमाकांत त्रिपाठी।अमित शाह 6 जनवरी को पटना आयेंगे. अमित शाह के पटना दौड़ा पर फिलहाल बीजेपी नेता कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं. लेकिन, पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी तक जो सूचना पटना आ रही है उसके अनुसार अमित शाह दो दिनों के बिहार दौरा पर बिहार आ रहे हैं. 05 जनवरी को वे पूर्व डिप्टी सीएम स्व सुशील मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद अगले दिन 06 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना साहिब गुरुद्वारा जायेंगे.

शाह पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ करेंगे  बैठक
बिहार प्रवास के दौरान अमित शाह पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक करेंगे. बता दें इससे पहले दिल्ली में इसी माह 22 और 23 दिसंबर को बीजेपी कोर कमिटी की दो दिवसीय बैठक होनी है. इस बैठक में केंद्रीय नेताओं के साथ बिहार के वरीय नेताओं का संवाद होना है. कहा जा रहा है कि 2025 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटी है. इसी कड़ी में बीजेपी के सीनियर नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है.

2025 में होना है बिहार में विधानसभा चुनाव
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि अमित शाह का 6 जनवरी का बिहार दौरा भी इसी कड़ी से जुड़ा है. बिहार में 2025 विधान सभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर बीजेपी ने अभी से ही तैयारी शुरु कर दी है. अमित शाह के इस यात्रा को इस तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है. अमित शाह बिहार के विभिन्न विधानसभा सीटों पर बीजेपी की स्थिति और विधायकों के कामकाज का लेखाजोखा पर बात करेंगे.

गठबंधन सहयोगियों से भी मिलेंगे शाह
कहा जा रहा है कि अपने पटना प्रवास के दौरान अमित शाह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन सहयोगियों संग सामंजस्य स्थापित करने की रणनीति पर भी स्थानीय नेताओं के साथ बात करेंगे. इसके साथ ही एनडीए की एकजुटता और विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का संकेत भी दे सकते हैं. साथ ही केंद्र एवं राज्य की एनडीए सरकारों की योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोग तक ले जानें और उनको इसके लिए जागरूक करने का विशेष टास्क दे सकते हैं. राजनीतिक पंडितों का कहना है कि अमित शाह का संभावित दौरा बेहद अहम हो सकता है.

Related Posts

देश में किस मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा टाइट सिक्योरिटी, हैरान करने वाला है नाम

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की.…

NEET पेपर लीक में CBI का एक्शन: पटना से एक और स्टूडेंट हुआ गिरफ्तार, इस तरह खड़ा किया था पूरा स्कैम

उमाकांत त्रिपाठी। NEET यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई का ताबड़तोड़ एक्शन…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *