दिल्लीबिहार

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर बिहार में बवाल, बीजेपी ने मांगा सीएम नीतीश का इस्तीफा

शराब पीने से हुई मौत के बाद बिहार में बवाल मचा हुआ है। इसकी गुंज बिहार विधानसभा में भी सुनाई दी। बीजेपी ने शराब पीने से हुई मौत के विरोध में नीतीश कुमार पर जमकर बवाल काटा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा भी मांगा।

बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन किसी ने किसी की देशी शराब पीने से मौत का मामला सामने आता रहता है। देसी शराब से हो रही मौतों को लेकर सरकार सवालों के घेरे में है. बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी बीजेपी लगातार नीतीश कुमार को घेर रही है और इस पर जवाब मांग रही है.

बीजेपी नीतीश कुमार से इस्तीफा भी मांग रही है. इस बीच गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि जहरीली शराब से देश भर में लोग मरते हैं. बिहार में शराबबंदी सफल है. गुरुवार को बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही’.

बिहार में शराबबंदी को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि सारे दल के लोगों ने मिलकर ये फैसला किया था. एक-एक लोगों ने शपथ ली थी. समाज में आप कितना भी अच्छा काम कर लें लेकिन कोई न कोई तो गड़बड़ करेगा ही.

क्राइम को रोकने के लिए कानून बना है लेकिन तो भी हत्या होती है. बीजेपी इस्तीफा मांग रही है. कह रही है इस कानून से कोई फायदा नहीं है. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून से बहुत लोगों को फायदा है.

नीतीश कुमार ने आगे मीडिया से कहा कि कितनी बड़ी संख्या में लोगों ने आज शराब को पीना छोड़ दिया. महिलाओं ने क्या क्या कहा था कि जिनके पति पहले शराब पीते थे आज वो छोड़ चुके हैं बाहर से आते हैं तो सब्जी लेकर आते हैं. बच्चों को पढ़ने भेजते हैं. बहुत लोगों ने इसको स्वीकार कर लिया है. एक सवाल पर कि क्या अब एक्शन होगा. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कहा कि जो यह असली काम कर रहा है उसको पकड़ो. जो गरीब है और ऐसे ही कर दिया है तो उसको समझाना है.

नीतीश कुमार ने कहा कि जो यह काम कर रहे हैं उन्हें सिर्फ समझाना ही नहीं है बल्कि उसको हमलोग यह कह रहे हैं यह काम मत करिए. दूसरा अच्छा काम करिए उसके लिए हम लोग मदद भी कर रहे हैं. मीडिया वालों की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कोई अपनी इच्छा से यह किया है बताइए.

जहरीली शराब से होने वाली मौत को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी पर पलटवार किया. कहा कि बीजेपी वालों से पूछिए कि जहां जहां उनका शासन है वहां जहरीली शराब से कितनी मौत हो रही है. कुछ नहीं बोलते हैं वो लोग. बीजेपी को लेकर कहा कि अभी तीन-चार महीने पहले जब वो लोग साथ थे तब ये नहीं हो रहा था. 

Related Posts

घर में घुसा और 21 साल की मुस्कान को चाकूओं से गोदा… दिल्ली में इमरान ने कर दिया कांड

खबर इंडिया की।दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की एक युवती की उसके…

1 of 106

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *