राज्य

त्रिपुरा को मोदी सरकार की सौगात: गृहमंत्री अमित शाह ने दिया 668.39 करोड़ का गिफ्ट, जानें क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में धलाई जिले के कुलाई RF विलेज ग्राउंड में 668.39 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि- ब्रू-रियांग समुदाय के लोग बहुत प्रतिकूल परिस्थितियों में रह रहे थे। उनके पास पानी, बिजली, शौचालय की सुविधा नहीं थी। CPI(M) ने त्रिपुरा में 35 साल तक शासन किया और कांग्रेस ने भी कई वर्षों तक राज्य पर शासन किया, लेकिन उन्होंने कभी ब्रू-रियांग समुदाय के लोगों की दुर्दशा के बारे में चिंता नहीं की। त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने 40,000 लोगों को बसाया और शिक्षा, स्वच्छ पानी की बेहतरीन व्यवस्था की।

गृह मंत्री शाह ने किया दो दिवीय त्रिपुरा दौरा
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को त्रिपुरा के आदिवासी लोगों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसे लेकर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया कि- यह बैठक गृह मंत्री शाह की दो दिवसीय त्रिपुरा यात्रा के दौरान हुई, जिसमें उन्होंने उत्तर पूर्व परिषद की 72वीं पूर्ण बैठक में भी भाग लिया। यह पहली बार है जब टीटीएडीसी प्रतिनिधिमंडल ने मार्च में ‘टिप्रासा समझौते’ पर हस्ताक्षर के बाद मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की।

आदिवासी लोगों के उत्थान और सशक्तिकरण पर चर्चा-शाह
मुख्यमंत्री साहा ने फेसबुक पर लिखा,कि- आज अगरतला में अमित शाह की अध्यक्षता में टीएएडीसी के नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।’ उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा के पूर्वोत्तर समन्वयक संबित पात्रा, राज्य के मंत्री और अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में आदिवासी लोगों के उत्थान और सशक्तिकरण पर चर्चा की गई।

टिपरा मोथा सुप्रीमो ने की शाह की तारीफ
इसके अलावा टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने कहा कि टिप्रासा समझौते की प्रगति पर चर्चा के लिए गृह मंत्री शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने हमारे टिप्रासा लोगों के मुद्दों का जल्द समाधान निकालने पर जोर दिया, जिसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि बाद में गृह मंत्री ने पार्टी नेताओं, ‘समाजपतियों’ (जनजातियों के प्रमुख) और बुजुर्गों के साथ भी बातचीत की। चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *