दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

कुवैत में भी बजा भारत का डंका: ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित हुए पीएम मोदी, कुवैत ने दिया सर्वोच्च सम्मान

उमाकांत त्रिपाठी।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत यात्रा के अंतिम दिन रविवार (22 दिसंबर 2024) को बायन पैलेस में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. कुवैत ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर से सम्मानित किया. बायन पैलेस कुवैत में सत्ता का प्रतीक है और कई सारे देशों के दूतावास भी यहीं है.
यह किसी देश की ओर से पीएम मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. यह ऑर्डर मित्रता के प्रतीक के रूप में राष्ट्राध्यक्षों. विदेशी संप्रभुओं और विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को प्रदान किया जाता है. इससे पहले बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे विदेशी नेताओं को प्रदान किया जा चुका है.

पीएम की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच होंगे कई समझौते
पीएम इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते भी होने वाले हैं. भारत सरकार खाड़ी देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है. पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के साथ वार्ता की, जिसमें विशेष रूप से व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में भारत-कुवैत संबंधों को नयी गति प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया.

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित
कुवैत के निमंत्रण पर पीएम मोदी शनिवार 21 दिसंबर 2024को यहां पहुंचे थे. यह पिछले 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है. पीएम मोदी ने शनिवार को एक भारतीय सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया था और एक भारतीय श्रमिक शिविर का दौरा भी किया था. भारत, कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *