धर्म -अध्यात्म

PM मोदी ने इजरायली नेतन्याहू को दी हनुक्काह, जानें क्या है 8 दिन चलने वाला यहूदियों का ये त्यौहार!

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को हनुक्काह के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा,कि- प्रधानमंत्री नेतन्याहू और दुनिया भर में हनुक्काह का पर्व मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।” पीएम मोदी ने कहा कि- हनुक्काह की चमक हर किसी के जीवन को आशा, शांति और शक्ति से रोशन करे।” हनुक्काह यहूदी पर्व है जिसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है।

हनुक्काह पर्व यहूदियों का सबसे बड़ा रोशनी पर्व है
आपकों बता दें कि- हनुक्काह यहूदियों का विशेष त्योहार है, जो पूरे 8 दिनों तक चलता है। इसे यहूदियों का प्रकाश महोत्सव भी कहते हैं। हनुक्काह पर्व यहूदियों का सबसे बड़ा रोशनी पर्व है। यह येरूशलम में दूसरे मंदिर के निर्माण और यहूदियों के जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। यह घटना 165 ई. पूर्व से जुड़ी है। इसकी शुरुआत किलेव महीने के 25वें दिन से होती है। यह 8 दिनों तक लगातार चलने वाला त्योहार है। आठों दिन गली-गली और शहर-शहर रोशनी से जगमग कर दिया जाता है। ठीक वैसे, जैसे भारत में दीवाली मानाई जाती है। भारतीय पर्व और संस्कृति से यहूदियों का यह पर्व काफी मिलता-जुलता है।

Related Posts

इस बार चंद्र ग्रहण के साये में मनने वाला है रक्षाबंधन! अभी नोट कर लें सूतक काल

खबर इंडिया की।रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का सबसे पवित्र…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *