Uncategorizedदिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

दिल्ली-मेरठ सेमी हाईस्पीड ट्रेन: पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन, जानें देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन की खासियत

उमाकांत त्रिपाठी।इस वर्ष नमो भारत ट्रेन से लोग मेरठ से दिल्ली तक का सफर कर सकेंगे। 28 या 29 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को गाजियाबाद पुलिस और एसपीजी ने साहिबाबाद नमो भारत ट्रेन स्टेशन को निरीक्षण किया। पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

न्यू अशोक नगर तक स्टेशन का काम लगभग हो गया पूरा
उनका कहना है कि लिखित में कोई तारीख तय नहीं है। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन दिल्ली से मेरठ के बीच चलनी है।पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई के बीच, दूसरे चरण में मेरठ के साउथ तक चल रही है। तीसरे चरण में इसे दिल्ली तक शुरू किया जाना है। न्यू अशोक नगर तक स्टेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 28 या 29 दिसंबर आनंद विहार स्टेशन का उद्धाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

साहिबाबाद से आनंद विहार स्टेशन तक जाएंगे पीएम मोदी
इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि- प्रधानमंत्री साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन से आनंद विहार तक जाएंगे। इसलिए प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर उतारने को लेकर जगह की तलाश की जा रही है। बुधवार को कमिश्नरेट पुलिस गाजियाबाद के अधिकारी और एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के अधिकारियों ने साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन, सौर ऊर्जा मार्ग स्थित सीईएल कंपनी और पीएसी 41 वीं वाहिनी को देखा।

Related Posts

1 of 830

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *