राज्य

पीएम मोदी करेंगे नमो भारत RRTS का उद्घाटन, ग्रैंड वेलकम के लिए सज गया साहिबाबाद, जानें पीएम का पूरा शेड्यूल!

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को नमो भारत स्टेशन (Namo Bharat Station) साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर दिल्ली जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रूट व नमो भारत स्टेशन को स्वागत के लिए सजाया-संवारा जा रहा है।आवागमन मार्ग को रंग-रोगन कर चमकाने व साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर जारी है। शुक्रवार को भी पूरे दिन सभी काम होते रहे। रास्ते में लटके तारों को ठीक किया जा रहा है। पेड़ों की छंटाई के साथ डिवाइडर को चमकाया जा रहा है।

नमो भारत स्टेशन, रैंप, ग्रिल आदि को फूलों से सजाया जाएगा
पूरे मार्ग पर पड़ने वाले डिवाइडर, चौराहों, तिराहों पर रंग-बिरंगे फूल वाले पौधों को लगाने की तैयारी है। नमो भारत स्टेशन, रैंप, ग्रिल आदि को फूलों से सजाया गया है। ऊपर पर्दे लगाए गए हैं। शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। वहीं बताया जा रहा है कि- मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं। चर्चा है कि प्रधानमंत्री के साथ ट्रेन में स्कूली बच्चे सफर कर सकते हैं।

फुल ड्रेस रिहर्सल है  आज
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शनिवार को एसपीजी के साथ स्थानीय पुलिस फुल ड्रेस रिहर्सल करेगी। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से फ्लीट मोहन नगर से वसुंधरा फ्लाईओवर होते हुए नमो भारत स्टेशन साहिबाबाद पहुंचेगी।

पीएम मोदी के गाजियाबाद में प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर की गई तैयारियों के बारे में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन से जानकारी की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशानिर्देश भी अधिकारियों को दिए।

पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के किए जाएंगे पुख्ता इंतजाम
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक का विशेष ध्यान रखा जाएं। रूट मैप इस तरह तैयार करें कि आम जनता को आवागमन में परेशानियों न हो।
इसके साथ ही सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि- प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि जिले में सफाई व्यवस्था, सुंदरीकरण का कार्य निरंतर जारी है।

Related Posts

1 of 245

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *