धर्म -अध्यात्म

गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे स्वामी अवधेशानंद गिरी, सद्गुरु से भी हुई मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात!

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव और स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों धार्मिक गुरुओं से आध्यात्मिकता और सामाजिक स्थितियों को लेकर चर्चा की। गृह मंत्री  शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि- सद्गुरु जेवी जी से मिलकर खुशी हुई। भारतीय आध्यात्मिकता और समाज को बदलने में उनकी भूमिका के बारे में चर्चा हुई। अमित शाह के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सद्गुरु ने खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत के गृह मंत्री से मिलकर खुशी हुई। हमारे देश के सभ्यतागत पहलुओं में उनकी भागीदारी और रुचि की सराहना करता हूं। सद्गुरु ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं।

गृह मंत्री शाह ने स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की
इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री ने स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से भी मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की। उनसे अध्यात्म और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। भारतीय ज्ञान परंपराओं और दर्शन को दुनिया में फैलाने में आपकी भूमिका सराहनीय है। स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज भारत के सबसे पुराने और प्रमुख जूना अखाड़े के वर्तमान आचार्य महामंडलेश्वर हैं।

प्रयाग में अखाड़ों ने निकाली शोभायात्रा
प्रयागराज महाकुंभ में कुछ दिन शेष रह गए हैं। शनिवार को प्रयागराज में कई अखाड़ों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा भक्ति का जीवंत प्रदर्शन थी। जिसमें साधु पवित्र भस्म लगाए हुए, मालाओं से सजे हुए और घोड़ों पर सवार थे। हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी को प्रयागराज में समाप्त होगा। मुख्य स्नान अनुष्ठान, जिसे शाही स्नान के रूप में जाना जाता है, 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) और 3 फरवरी (बसंत पंचमी) को होगा।

Related Posts

विदेशी महिला ने बिकिनी पहनकर लगाई गंगा नदी में छलांग, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

उमाकांत त्रिपाठी।ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला घाट से एक वीडियो सामने आया है, जिसने…

महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद क्या बोले पीएम मोदी, यूपी सरकार ने भी जारी किया बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *