राज्य

अहमदाबाद इंटरनेशनल फ्लावर शो: पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर की तस्वीरें, तारीफ में क्या लिखा?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लावर शो की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद इंटरनेशनल फ्लावर शो की कुछ झलकियां यहां दी गई हैं. इस शो से मेरा गहरा लगाव है, क्योंकि मैंने सीएम के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान इसे बढ़ते देखा है. इस तरह के शो प्रकृति की सुंदरता का जश्न मनाते हैं और स्थिरता के बारे में जागरूकता पैदा करते हैं. वे स्थानीय किसानों, बागवानों और उत्साही लोगों को अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं.

फ्लावर शो 22 जनवरी तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल फ्लावर शो का उद्घाटन किया था. यह 22 जनवरी तक आगंतुकों के लिए खुली रहेगी.

पिछले साल का टूट सकता है रिकॉर्ड
अहमदाबाद में आयोजित इंटरनेशनल फ्लावर शो में पिछले साल का रिकॉर्ड टूट सकता है. पिछले वर्ष लगभग 20 लाख लोगों ने शो का आनंद उठाया था. पिछले साल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज कराया गया था. जिसमें 400 मीटर लंबी फूलों की दीवार आकर्षण का केंद्र बना था.

2013 से फ्लावर शो का हो रहा आयोजन
‘साबरमती रिवरफ्रंट’ पर पहली बार 2013 में इंटरनेशनल फ्लावर शो का आयोजन किया था. उस समय पीएम मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे. उस समय से हर वर्ष फ्लावर शो का आयोजन किया जाता रहा है. जिसे आम लोगों के लिए खोला जाता है. इस शो को छह जोन में बांटा गया है. जिसमें 50 प्रजातियों के 10 लाख से अधिक फूल और मिट्टी की 30 से अधिक मूर्तियां प्रदर्शित की गई हैं.

क्यूआर कोड स्कैन कर फूलों के बारे जान सकते हैं लोग
इस बार के फ्लावर शो को टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया है. आयोजन स्थल पर सभी जगह पर क्यूआर कोड लगाया गया है. जिसे स्कैन कर लोग फूलों, मिट्टी की मूर्तियों और जोन के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं. जिसमें ऑडियो गाइड की मदद से जानकारी दी जाएगी.

जानिए- क्या है प्रवेश शुल्क
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, शनिवार व रविवार को प्रवेश शुल्क 100 रुपये और सोमवार से शुक्रवार तक 70 रुपये है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *