न्यूज़भारतहेडलाइंस

युद्ध और दुनिया भर में चल रहे संघर्ष के मुद्दे पर क्या बोले पीएम मोदी, किस्सा सुनाकर कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले पॉडकास्ट इंटरव्यू की चर्चा पूरे देश में हो रही है. निखिल कामथ को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अपने जीवन के कई पहलुओं को देश के सामने रखा. पीएम मोदी ने इस दौरान उनका अमेरिका का वीजा कैंसिल होने पर भी बात की. साथ ही अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि- लोग मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस का अर्थ गलत समझते हैं. सरकारी विभागों द्वारा किए जाने वाले काम की स्पीड बढ़ाने के लिए कोशिश जरूरी है. यही वजह है कि उन्होंने कौशल, सहकारिता और मत्स्य पालन के लिए अलग-अलग मंत्रालय बनाए हैं.

जब अमेरिका ने मेरा वीजा कर दिया था कैंसिल-पीएण
दुनियाभर में भारत की धारणा कैसे बदली है, इस पर पीएम मोदी ने उस दिन को याद किया जब उन्होंने कहा था कि- एक दिन आएगा जब दुनिया भारतीय वीजा के लिए कतार में खड़ी होगी.सीएम पद पर रहते अमेरिका ने मुझे वीजा देने से इनकार कर दिया था. मैंने तब कहा था कि एक चुनी हुई सरकार के मुखिया के साथ ऐसा करना गलत और अलोकतांत्रिक है. मैंने उस दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि एक दिन दुनिया भारतीय वीजा के लिए कतार में खड़ी होगी. मैने ये साल 2005 में का था. यह 2025 है. मैं देख सकता हूं कि यह भारत का समय है.

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *