क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

फिर छाए बूम-बूम बुमराह: ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर बने जसप्रीत बुमराह, BGT में झटके थे इतने विकेट

खबर इंडिया की।भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह को ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। इस रेस में इंग्लैंड के जो रूट, हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस भी थे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसकी घोषणा सोमवार को की। बुमराह यह टाइटल पाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले साल 71 विकेट झटके थे।बुमराह के अलावा वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह को मिला। वहीं, विमेंस कैटेगरी में भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर बनीं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) हर साल टी-20, वनडे और टेस्ट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करता है। मंगलवार को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी दिया जाएगा, बुमराह इसे जीतने की रेस में भी आगे हैं।

 

जसप्रीत बुमराह भारत के लिए 44 टेस्ट मैचों में 203 विकेट ले चुके हैं
2024 के 13 टेस्ट में 71 विकेट झटके बुमराह ने साल 2024 में खेले 13 टेस्ट में 71 विकेट झटके। वे भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में 70 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले और कपिल देव ने यह कारनामा अपने नाम किया है। अब तक टेस्ट क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में 17 बॉलर्स ने 70 से ज्यादा विकेट लिए हैं, लेकिन किसी का भी औसत बुमराह के 14.92 के बराबर नहीं रहा।

BGT में झटके थे 32 विकेट, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे बुमराह ने जनवरी-2025 की शुरुआत में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 32 विकेट झटके थे। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए। बुमराह ने 2023 के आखिर में पीठ की चोट से उबरकर वापसी की थी। उन्होंने 2024 में 13 टेस्ट में 71 विकेट झटके थे।सीरीज के दौरान ही बुमराह ने 200 टेस्ट विकेट का आंकड़ा भी पार किया, वे ऐसा करने वाले 12वें भारतीय गेंदबाज बने थे। 31 वर्षीय बुमराह सबसे कम औसत (19.4) से टेस्ट इतिहास में 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट लिए बुमराह का 2024 में मेमोरेबल मोमेंट भारत का साउथ अफ्रीका को केपटाउन में हराना रहा। बुमराह ने इस मैच में 8 विकेट लेकर प्रोटियाज बैटर्स को बैकफुट पर धकेला था, टीम ने 8 विकेट से मैच जीता था। इसके बाद बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच मैचों की सीरीज में 19 विकेट हासिल किए। जिससे भारत को 4-1 से जीत मिली।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 920

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *