खेलकूद

38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज: आज उत्तराखंड में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तराखंड में मंगलवार यानी 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों का मुख्य उद्घाटन समारोह मंगलवार शाम छह बजे से आठ बजे के बीच आयोजित किया जाएगा.

पीएम मोदी दोपहर तक पहुंचेंगे देहरादून
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों का विधिवत आगाज करेंगे. प्रधानमंत्री इससे पहले दोपहर 3:20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर 3:45 बजे वह राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री स्टेडियम के पास बने राष्ट्रीय खेल सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्य के खेल अधिकारियो के साथ बैठक भी करेंगे.

लाइटिंग और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा खेलों का शुभारंभ
इस दौरान प्रधानमंत्री के समक्ष राज्य से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लाइटनिंग और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राष्ट्रीय खेलों का होगा शुभारंभ.

28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगें राष्ट्रीय खेल
उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगे. राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए सरकार ने भव्य तैयारी की है. उद्घाटन समारोह का ब्लॉक और जिलास्तर पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा.

Related Posts

हार्दिक पांड्या की हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन; फोटो शेयर कर दी जानकारी

खबर टीम इंडिया की। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर…

हार्दिक फिट हुए तो कौन जाएगा टीम इंडिया से बाहर, इन दो खिलाड़ियों की पक्की है जगह

खबर टीम इंडिया की। वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। लगातार…

शुभमन गिल को ओपनिंग का क्यों नहीं मिल रहा मौका? केएल राहुल पर टीम इंडिया क्यों है मेहरबान?

केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले 2 टेस्ट में भी प्लेइंग XI में रखा जाएगा।…

1 of 60

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *