चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव: गृहमंत्री शाह-सीएम योगी दिखाएंगे दम, आज होगी बीजेपी की 40 से ज्यादा जन सभाएं

उमाकांत त्रिपाठी।बीजेपी आज दिल्ली में 40 से ज्यादा चुनावी सभाओं का आयोजन करेगी. बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के चलते इन चुनावी सभाओं का आयोजन किया जा रहा है. साथ ही गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी भी आज दिल्ली के रण में उतरेंगे. अमित शाह आज दिल्ली में दो रोड शो करेंगे और इसके बाद वह एक जनसभा में भी शामिल होंगे.

गृहमंत्री शाह आज करेंगे दो रैलियां
गृहमंत्री शाह कस्तूरबा नगर और बदरपुर में रोड शो करेंगे और इसके बाद कालका जी में वह रमेश बिधूड़ी के लिए जनसभा करेंगे. बता दें कि कालका जी विधानसभा सीट से आम आदमी की मुख्यमंत्री आतिशी भी चुनावी मैदान में हैं. वहीं सीएम योगी आज दिल्ली में तीन जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वह मंगोलपुरी, विकासपुरी और राजेंद्र नगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

29 जनवरी को पीएम मोदी दिल्ली में जनसभा करेंगे
वहीं पीएम मोदी 29 जनवरी को पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी बीजेपी को जिताने के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

दिल्ली में 5 फरवरी को होगी वोटिंग
आपकों बता दें कि- दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और इसके बाद 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी. दिल्ली में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है.

Related Posts

बिहार चुनाव का रण: गृहमंत्री अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, इस प्लान से जीतेंगे रण

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में अक्टूबर-नवंबर चुनाव होना है। अमित शाह बिहार विधानसभा…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली में बज गया चुनावी बिगुल, 5 फरवरी को वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी।विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजधानी दिल्ली में…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *