दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक सामने आई यह तस्वीर

उमाकांत त्रिपाठी।पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इन दिनों भारत दौरे पर हैं. इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसमें दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. पीएम मोदी ने इस मुलाकात पर कहा कि सुनक भारत के अच्छे मित्र हैं. इस मुलाकात के दौरान सुनक का परिवार भी मौजूद रहा.पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए कहा कि उनके बीच कई विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री श्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिलकर खुशी हुई. हमारे बीच कई विषयों पर शानदार बातचीत हुई. उन्होंने आगे कहा कि सुनक भारत के एक सच्चे मित्र हैं और भारत-यूके संबंधों को और मजबूत बनाने के प्रति समर्पित हैं.

परिवार के साथ की मुलाकात
इस दौरान ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति, बेटियों कृष्णा और अनुष्का के साथ ही अपनी सास और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति के साथ मौजूद थे. इससे पहले सुनक और उनके परिवार ने दिल्ली में संसद भवन का दौरा किया, जहां लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया. इसके अलावा, सुनक ने आगरा के ताजमहल, फतेहपुर सीकरी और जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भी शिरकत की. उनकी भारत यात्रा को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अनुभवों से भरपूर माना जा रहा है.

निर्मला सीतारमण से की मुलाकात
ऋषि सुनक ने भारत यात्रा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की. इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच वित्तीय सहयोग को बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के तरीकों पर चर्चा हुई. वित्त मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि- केंद्रीय वित्त मंत्री और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में यूके के पूर्व प्रधानमंत्री और संसद सदस्य से मुलाकात की.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 914

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *