मध्य प्रदेश

पीएम मोदी ने एमपी के सांसदों-विधायकों को दिया मंत्र, 2 घंटे 40 मिनट तक भोपाल में की चर्चा, माननीयों को दी ये नसीहत

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। रविवार को बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने एमपी के मंत्रियों, बीजेपी विधायकों-सांसदों और चुनिंदा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

रविवार शाम को भोपाल स्थित कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में ये बैठक करीब 2 घंटे 40 मिनट तक चली। बैठक के बाद बाहर निकले बीजेपी सांसदों और विधायकों ने कहा कि बैठक शानदार रही। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी की बात सुनी और सहज, सरल होकर जनता की सेवा करने और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहे। जमीन पर रहे, विकास कार्य करते रहे।

मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता से जब पूछा कि बैठक में क्या कहा गया तो उन्होंने कहा- देश, समाज और विकास के कार्य आनंद से करते रहो। मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि ‘अच्छी चर्चा हुई है। अच्छी बात हुई है। काम की बात हुई है।’

बैठक में किसी भी नेता को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। बिना एंट्री पास के किसी भी नेता को अंदर नहीं जाने दिया। इंदौर सांसद शंकर लालवानी अपना पास लिए बिना पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। बाद में उन्होंने अपना पास मंगाया तब जाकर वे एंट्री कर सके।

Related Posts

मामा से एकतरफा प्यार, शादी की जिद, एमपी में टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, ये वादा कर नीचे उतारा

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…

1 of 24

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *