क्रिकेटदिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को रौंदा, 6 विकेट से दी करारी मात, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

उमाकांत त्रिपाठी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी मात दी। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार सेंचुरी जमाई। कोहली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। भारत की जीत को लेकर राजधानी दिल्ली समेत देशभर में जश्न का माहौल है। पूरे देश में क्रिकेट प्रेमी जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेताओं ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।

इंडिया की जीत के बाद शाह की बधाई
गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि टीम इंडिया ने अच्छा खेला। आपने दुनिया भर के लाखों क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरकर सभी को गौरवान्वित किया है। आपके भविष्य के मैचों के लिए मेरी शुभकामनाएं। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐतिहासिक विजय…चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 के ग्रुप लीग मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को पटखनी दे दी है. इस शानदार प्रदर्शन के लिए टीम के सभी सदस्यों को बधाई व आगामी मुक़ाबलों के लिए शुभकामनाएं।

क्या बोलीं पश्चिम बंगल सीएम बनर्जी
वहां सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान पर आज हमारे लड़कों की जोरदार जीत पर खुशी महसूस हो रही है. इस मैच में जबरदस्त जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई.

 

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 922

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *