खबर इंडिया की। मेरठ में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर उसके शव के 15 टुकड़े कर उसे सीमेंट से भरे ड्रम में ठिकाने भी लगा दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। जिस ड्रम में लाश थी, उसे खोलने की पुलिस ने बड़ी कोशिशें की.. लेकिन ये नहीं खुला, आखिरकार इस ड्रम को काटकर खोलना पड़ा। जैसे ही ये ड्रम खुला, इसमें एक लाश निकली और ये लॉश उस वारदात की गवाही दे रही थी, जिसकी चर्चा इस समय पूरे देश में हो रही है। मेरठ की रहने वाली मुस्कान ने ब्वायफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ को इसी ड्रम में दफनाया था।
मुस्कान के सिर पर सवार था खून
लंदन में रहने वाले सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी में काम करते थे। वह अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी से मिलने आए. मगर यहां उनकी पत्नी ने ही उनकी जान ले ली.. इसके बाद वो अपने ब्वॉयफ्रेंड साहिल के साथ मनाली और शिमला घूमने चली गई। मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के दिमाग में पति को रास्ते से हटाने की सनक काफी समय से चल रही थी. उसका पति सौरभ उसके और उसके प्रेमी के निशाने पर था.. जब पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया तो इस क्राइम स्टोरी की एक-एक कहानी सामने आ गई।
लव मैरिज हुई, फिर भी सीना चीर दिया
सौरभ राजपूत ने साल 2016 में मुस्कान के साथ लव मैरिज की थी. सौरभ का परिवार इस शादी के खिलाफ था. सौरभ का पत्नी की वजह से अपने परिवार से विवाद चल रहा था और वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ किराए का मकान लेकर अलग रह रहे थे. लेकिन शादी 3 साल बाद ही मुस्कान का दिल साहिल पर आ गया… सौरभ ने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस पत्नी को लेकर वह अपने परिवार से विवाद कर रहे हैं, वही उनकी जान ले लेगी। पति सौरभ के विदेश होने पर मुस्कान साहिल के साथ ही वक्त गुजारती थी. जब भी सौरभ अपनी पत्नी और बच्ची से मिलने मेरठ आते तो साहिल और मुस्कान का मिलना मुश्किल हो जाता… तभी साहिल ने मुस्कान के ऊपर शादी का प्रेशर बनाया और दोनों ने मिलकर सौरभ को ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।
पति के घर वालों को बनाया बेवकूफ
सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान उसके फोन से वॉट्सऐप चैटिंग कर रिश्तेदारों को गुमराह कर रही थी..घटना का खुलासा तब हुआ जब सौरभ की बहन चिंकी को शक हुआ और उसने वॉट्सऐप पर कई बार कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है… पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद मुस्कान और साहिल दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है… सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है.. मेरठ से बंसल न्यूज डिजिटल के लिए अभय शर्मा की रिपोर्ट
मुस्कान की मां बोली- उसे फांसी हो
अब इस मामले में मुस्कान की मां ने अपनी बेटी को ही बदतमीज कहा है। इस जघन्य हत्याकांड को लेकर आरोपी मुस्कान के माता-पिता का बयान आया है। इस दौरान पति की हत्या करने वाली मुस्कान की मां ने कहा कि जब से इन दोनों की शादी हुई है तभी से यह दोनों अपने घर से अलग रह रहे थे. जब से इनकी शादी हुई तभी से अलग रहते थे और यह अलग रेंट पर रति थी. इनकी ससुराल में भी नहीं बनी, लेकिन इतना पता है कि सौरभ इनसे ब्लाइंड लव करता था. लड़की ही बदतमीज थी हमारी, उसी ने उनको घर से अलग करवाया।













